ब्रह्माकुमारीज मण्डला के "विश्व शांति भवन" के सभागृह में प्रारम्भ हुआ उत्कृष्ट समर कैम्प - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज मण्डला के "विश्व शांति भवन" के सभागृह में प्रारम्भ हुआ उत्कृष्ट समर कैम्प

 वीडियो --*ब्रह्माकुमारीज मण्डला के "विश्व शांति भवन" के सभागृह में प्रारम्भ हुआ उत्कृष्ट समर कैम्प*


वीडियो अपलोडिंग......

मण्डला -

 ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा आयोजित उत्कृष्ट समर कैंप का शुभारंभ ब्रह्माकुमारीज मार्ग, बस स्टैंड के पीछे स्थित "विश्व शांति भवन" सभाग्रह में शुभारंभ हुआ। इस समर कैंप  में 60 से ज्यादा बच्चे पहुँचें।



इस कार्यक्रम में  मण्डला क्षैत्रीय संचालिका एवं इंदौर जॉन की ज़ोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, योगीराज हॉस्पिटल के मैनेजर भ्राता गौरव यादव, पॉलीटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता बहन निहारिका, शासकीय महाविद्यालय अमरपुर की व्याख्याता बहन पूजा ज्योतिषी , शिक्षक भ्राता राकेश कछवाहा, शिक्षक भ्राता दुर्गेश, ब्रह्माकुमार भाई बहनें एवं 60 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।



इस समर कैंप की शुरुआत प्रभु स्मृति के गीत के साथ हुआ। बीके उषा बहन और बीके लता बहन ने सभी मंचासीन अतिथियों का गुलदस्ते देकर और तिलक लगाकर स्वागत किया उसके बाद  दीप प्रज्ज्वलन कर समर कैम्प का शुभारंभ किया।



 *इस कैम्प का उद्देश्य सभी बच्चों को आदर्श बच्चा बनाना है- राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी*





राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी बच्चों को बताया कि हमें ऊंच व्यक्तित्व बनाना है, आदर्श बच्चे बनना है, आदर्श युवा बनना है। आदर्श बच्चे वह बनते हैं जो  अच्छे रास्ते में चलकर जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं। सभी बच्चों को कहा कि इस समर कैम्प का पूरा लाभ लेना है। इस कैम्प में सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कि विधि बताई जाएगी, जिसमें  भोजन करने के तरीके, बात चीत करने के तरीके, व्यवहार के तरीके आदि  बातें सिखाई जाएगी।



 *ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने बताए समर कैंप का महत्व-* 



ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को इस समर कैम्प के महत्व बताए। बताया कि इस समर कैम्प में ईमानदारी, आदर आदि विषयों के बारे में बताने के साथ साथ मूल्यनिष्ठ गेम्स, म्यूजिकल एक्सरसाइज, डांस और चित्रकला, गीत,संगीत, भाषण आदि प्रतियोगिताएं भी होगी। आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह समर कैम्प 14 मई अर्थात पूरे 7 दिन  तक रहेगा।



भ्राता गौरव यादव ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए समर कैम्प हमारे लिए बहुत आवश्यक है। यहाँ से जो भी  शिक्षा मिलेगी उसे अपने जीवन मे धारण करनी है।



बहन निहारिका ने  बताया कि इस समर कैम्प के द्वारा सभी सीखेंगे कि हमें हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। यहाँ यह भी सिखाया जाएगा कि भगवान हमारा सच्चा दोस्त है वह हमारे साथ हमेशा रहता है।



बहन पूजा ने सभी बच्चों को बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा लगाया गए इस समर कैम्प से आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास होगा।


इसके बाद सभी को म्यूजिकल एक्सरसाइज, डांस कराया गया। सभी ने गीत गाया, सात्विक नास्ता किया। 

 सभी बच्चे इस समर कैम्प में आकर बहुत खुश हुए। सभी उमंग उत्साह के साथ समर कैंप का लाभ लिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads