आरंग --12 वीं में देवा साहू व 10 वीं में भारती टंडन रहे अव्वल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग --12 वीं में देवा साहू व 10 वीं में भारती टंडन रहे अव्वल

आरंग --12 वीं में देवा साहू व 10 वीं में भारती टंडन रहे अव्वल



****************************** 

आरंग

-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू का हाई स्कूल/हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का  परिणाम उत्कृष्ट रहा 10 वीं बोर्ड में कु भारती टंडन पिता राजेंद्र प्रसाद टंडन ने 75.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कु मोहनी यादव पिता लिलेश्वर यादव ने 75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व कु भामिनि निषाद ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 76 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 13 द्वितीय श्रेणी में 36 तृतीय श्रेणी में 04 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जबकि पूरक 6 व 11 छात्र- छात्राएं अनुत्तीर्ण रहे।इसी प्रकार 12 वीं बोर्ड में देवा साहू पिता कमलनारायण साहू 68 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कु जानकी पिता रामस्वरूप 63 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व निरूपा साहू 61 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 78 प्रतिशत जबकि संकायवार परिणाम कला संकाय 69 प्रतिशत व गणित/विज्ञान संकाय 100 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 5 द्वितीय श्रेणी में 11 तृतीय श्रेणी में 7 छात्र - छात्राएं उत्तीर्ण हुए पूरक 3 अनुत्तीर्ण 6 हुए।



   विद्यालय के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष नरोत्तम साहू,विधायक प्रतिनिधी भूषण साहू,प्रभारी प्राचार्य माणिक लाल मिश्रा,व्याख्यातागण खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, प्रमिला मेश्राम, सुमन धुरंधर, द्वारिका प्रसाद दीवान, प्रकाश चंद्र साहू ,श्वेता मिश्रा,रजनी बाला भारती, हेमलता नायक, कमलेश कुमार यादव, लिपिक लोकेश तुरकाने,भृत्य दुलेश्वरी सोनबेर, चुन्नू यादव आदि सभी छात्र - छात्राओं की उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads