अध्यात्
अध्यात्म
आँचलिक खबर
आँचलिक खबरें
ब्रह्माकुमारीज रायपुर मे नशा मुक्ति भारत अभियान मे आखिर क्यों कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बोले- सीएम होने के नाते आज ही सब शराब दुकान बंद करा सकता हूं लेकिन...
रविवार, 14 मई 2023
Edit
ब्रह्माकुमारीज रायपुर मे नशा मुक्ति भारत अभियान मे आखिर क्यों कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बोले- सीएम होने के नाते आज ही सब शराब दुकान बंद करा सकता हूं लेकिन...
रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर मे प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राजधानी स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान के तहत ’नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि लगातार महिलाओ का मांग रहा की राज्य मे शराबबंदी हो। और घोषणा भी कर दी। भेंट मुलाकात में भी शराबबंदी की मांग होती है, लेकिन ये केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। मुख्यमंत्री होने के नाते आज ही सब शराब दुकान बंद करा सकता हूं, लेकिन क्या ये समस्या का समाधान होगा? मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, महीनों के लॉकडाउन में लोग शराब का इंतजाम कर ले रहे थे, कुछ नहीं मिला तो सेनेटाइजर पी गए। फिर मेरी हिम्मत नहीं हुई की मैं शराबबंदी की घोषणा कर दूं। नशेड़ी जिंदा है तो सुधार की उम्मीद है, मर जाए तो कोई विकल्प नहीं।
सीएम भूपेश ने कहा कि, महिलाएं शराबबंदी पर दोनों हाथ उठाती हैं, लेकिन गुड़ाखू पर चुप हो जाती हैं। बाल या युवा अवस्था में नशे की शुरुआत होती है। आगे जीवन की कड़वाहट उसे और बढ़ाती है। नशा मुक्त अभियान का मैं स्वागत करता हूं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के अभियान को सरकार पूरा सहयोग देगी। नशा मुक्त समाज होना ही चाहिए।
Previous article
Next article
