जाति धर्म से परे धर्म-कर्म परिपूर्ण मानव सेवा ही उनका संसार- अनुपम उदाहरण जगत प्रसिद्ध शारदा माई शक्तिपीठ प्रधान पुजारी पांडे परिवार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जाति धर्म से परे धर्म-कर्म परिपूर्ण मानव सेवा ही उनका संसार- अनुपम उदाहरण जगत प्रसिद्ध शारदा माई शक्तिपीठ प्रधान पुजारी पांडे परिवार

 जाति धर्म से परे धर्म-कर्म परिपूर्ण मानव  सेवा ही उनका संसार- अनुपम उदाहरण जगत प्रसिद्ध शारदा माई शक्तिपीठ प्रधान पुजारी पांडे परिवार

माई की रसोई मैं भोजन प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु जन

नवापारा राजिम/ रायपुर ....

सनातन धर्म और इसकी महिमा पौराणिक काल से ही पूरी सृष्टि में किसी से छिपी नहीं है, वसुधैव कुटुंबकम अर्थात  पूरा विश्व एक परिवार है ,अप्प दीपो भव मतलब । स्वयं धर्म-कर्म का प्रकाश फैलाकर दूसरे को मार्ग दिखाएं, उच्च आदर्श से परिपूर्ण सनातन धर्म???


इस महा अभियान के मुख्य कर्ता-धर्ता धीरज पांडे जी 

जगत प्रसिद्ध शारदा माई शक्तिपीठ मैहर प्रधान पुजारी पांडे परिवार अनूठी पहल का चमकता सितारा..... दोपहर 12:00 का समय शारदा माई का 56 भोग उन्हीं के नाम से बने विशाल भोजशाला स्टेट बैंक चौराहा रेलवे स्टेशन स्टेशन रोड स्थित माई की रसोई में तैयार होता है जो माई के भोग के लिए लगभग 6 किलोमीटर दूर पहाड़ में स्थित मंदिर में भेजा जाता है शारदा मां  का विधिवत भोग लगने के बाद फिर   विशाल भोजनशाला जिसमें  किसी बेहतरीन थ्री स्टार होटल से कम व्यवस्था नहीं शानदार कुर्सी टेबल चमचमाती कटलरी मे दोपहर 12:00 से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक श्रद्धालुओं को जाति -धर्म -अमीर गरीब किसी का भेदभाव नहीं माता के छप्पन भोग को सम्मिलित करते हुए संपूर्ण तृप्ति तक बहुत ही प्रेम से भोजन कराया जाता है शुरू में जो जाता है माता के  मधुर भजनों के बीच सैकड़ों लोगों को भोजन करते देख देखकर आश्चर्य से भर उठता है और स्वयं भोजन प्राप्त कर असीम खुशी का अनुभव करता है!


धीरज पांडे जी के अनुज माई की रसोई के कर्ता-धर्ता अमित पांडे जी के साथ विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुरl

7 जनवरी 2019 से लगातार यह निशुल्क माई की रसोई संचालित है...... विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुर अपने परिजनों के साथ नार्थ इंडिया भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 14 मई 2023 को यहां पहुंचे और स्वयं भोजन प्रसादी परिवार सहित ग्रहण कर अभिभूत हो गए और इस बारे में वहां पर व्यवस्था संभाल रहे अमित पांडे एवं उनकी सहायिका सुश्री रितु मिश्रा से बातचीत की तो उन्होंने बताया इसके प्रेरणा स्रोत रमनवेती आश्रम वृंदावन के महामंडलेश्वर पूज्य शरणानंद जी महाराज जोकि माता शारदा देवी शक्ति पीठ के प्रधान पुजारी परिवार श्री देवी प्रसाद पांडे और श्री रमेश पांडे जो मैहर ही नहीं पूरे विंध्य प्रदेश में बमबम महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं इनके सुपुत्र धीरज पांडे जी और उनके छोटे भाई जो प्रतिदिन व्यवस्था संभालते हैं अमित पांडे जी के धर्मगुरु भी हैं । अपने गुरु जी के इच्छा का पालन करते हुए धीरज पांडे जी यह अत्यंत प्रशंसनीय और पुण्य से भरे कार्य को सफल करने का बीड़ा उठाया और जनवरी 2019 से आज पर्यंत तक प्रतिदिन 1500 से लेकर 3000 तक श्रद्धालु भोजन ग्रहण करते हैं जो स्वेच्छा से दान करना चाहे उसे ही स्वीकार किया जाता है किसी से भी इस संबंध में कोई आग्रह नहीं किया जाता संवाददाता के सामने ही दो मुस्लिम महिलाएं अपने कई बच्चों के  साथ माई की रसोई में आई सभी को आग्रह पूर्वक भोजन कराया गया  अद्भुत  माई की रसोई और सनातन धर्म के सितारे धीरज पांडे जी के साथ पूरे पांडे परिवार को नमन।।

मैहर में धीरज पांडे परिवार द्वारा लग्जरी सुविधा से परिपूर्ण निशुल्क रुकने की भी व्यवस्था...

माई की रसोई से लगे भव्य होटल टाइप अपार्टमेंट में एसी नान एसी लग्जरी सुविधा से परिपूर्ण कमरे भी धीरज पांडे जी एवं उनके परिवार के द्वारा श्रद्धालुओं के रुकने हेतु पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध कराते हैं इसमें 4 या 5 दिन पहले कमरे उपलब्धता हेतु फोन करना पड़ता है इसमें फोन नंबर धीरज पांडे जी 6532 45 1111 और अमित पांडे जी फोन नंबर 9340 77 8363 पर संपर्क किया जा सकता है ,धीरज पांडे जी ने जब जाना मैं छत्तीसगढ़ से हूं तो उनके अनुज द्वारा मोबाइल फोन से बात कराए जाने पर बेहद प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और अनुरोध किया इस मुहिम के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बतावे ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु लोगों की हम सेवा कर सके । यहां पर सारी स्थिति परिस्थिति को देखते हुए विशेष संवाददाता सभी धर्म प्रेमी जनों से अनुरोध करते हैं कि ऐसी महान मुहिम हमेशा हमेशा चले तो बढ़-चढ़कर इसमें आर्थिक सहयोग करना चाहिए ताकि ऐसे पुण्य और मानवता के पुजारी इस कार्य को संचालित करते रहे । स्वयं संवाददाता ने दान के साथ संकल्प लिया है स्वयं आए ना आए सहयोग करते रहेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads