आरंग -आश्वासन नही समाधान चाहिए ऑदोलन के तहत सौंपा ज्ञापन
आरंग -आश्वासन नही समाधान चाहिए ऑदोलन के तहत सौंपा ज्ञापन
आरंग-
छत्तीसगढ कर्मचारी - अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व मे "आश्वासन नही समाधान चाहिए " ऑदोलन के तहत पूरे राज्य मे क्षेत्रीय विधायक, मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगो की पूर्ति के ब्लाक,तहसील व जिलों मे ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसीकड़ी में आज जिला संयोजक रायपुर उमेश मुदलियार व जिला प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी ,अजय तिवारी के मार्गदर्शन मे आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया जी के क्षेत्रीय कार्यक्रम मे होने के कारण उनके प्रतिनिधी के रूप मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल साहू जी को ज्ञापन सौंपकर मांगो की पूर्ति हेतु निवेदन किया।
इस अवसर पर जोइधा राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत राखी,धनेश कुमार बघेल, थान थानसिंग चंद्राकर, विष्णु प्रसाद वर्मा,दिनेश कुमार साहू,एफ आर देवांगन, अरविन्द कुमार वैष्णव सहित कर्मचारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।


