नारी विकास समिति द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों का किया गया सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नारी विकास समिति द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों का किया गया सम्मान

 नारी विकास समिति द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों का किया गया सम्मान 



मण्डला -

 नारी विकास समिति द्वारा आयोजित समर कैम्प के समापन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज मण्डला की क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी को मुख्य अतिथि और पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जहाँ पर ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा समर कैंप पर उपस्थित बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया गया। और पर्सनालिटी डेवेलपमेंट करने की जानकारी प्रदान की। साथ ही समर कैंप पर  ब्रह्माकुमारी बहनों के कर कमलों द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरुस्कार दिया गया।






 उसके बाद राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी और ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान नारी विकास समिति संस्था की सचिव बहन अर्चना जैन और उनके सदस्यों के द्वारा दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads