कोसरिया मरार पटेल समाज का चुनाव संपन्न हुआ विकास पैनल की हुई जीत
कोसरिया मरार पटेल समाज का चुनाव संपन्न हुआ विकास पैनल की हुई जीत
नयापारा (राजिम)
छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज का चुनाव संपन्न हुआ।
पांच साल के लिए चुने जाने वाले प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव में चार पैनल मैदान मे थे।
श्रीमती रानी पटेल जिला पंचायत सदस्य रायपुर महिला प्रकोष्ठ मरार पटेल समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक जी के नेतृत्व में हुआ है और हमने भी विकाश पैनल को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत किए है और निश्चित रूप से हमारी मेहनत रंग लाई और जीत हासिल हुई।
इस चुनाव में विकास पैनल से प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री सुनील पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री तेजराम पटेल ने जीत हासिल की विजेता विकास पैनल को 231 वोट मिले विजेता घोषित होने के बाद विकास पैनल के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
एक माह तक चले प्रचार के बाद अब मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस चुनाव में मरार समाज का यह चुनाव सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में मरार पटेल समाज की जनसंख्या 37 लाख है और समाज अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए लगातार प्रयासरत हैं यह चुनाव राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ।
रानी पटेल ने मरार पटेल समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पटेल कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही प्रदेश के 432 मतदाताओं,समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं,कर्मचारी, व्यापारी, चुनाव प्रभारी समस्त समाज गंगा के लोगो को निष्पक्ष निर्विवाद शांति पूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराने चुनाव में सहयोग प्रदान करने के लिए बहुत बहुत आभार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
