मोबाइल चोरी कर दबंगई दिखाने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना मे किया शिकायत दर्ज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मोबाइल चोरी कर दबंगई दिखाने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना मे किया शिकायत दर्ज

मोबाइल चोरी कर दबंगई दिखाने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना मे किया शिकायत दर्ज 



सुरेन्द्र जैन /धरसीवा


सिलतरा पुलिस चौकी अन्तर्गत आने वाले सांकरा में एक मोबाइल चोर की दबंगई देख लोग दंग रह गए.....जानकारी के अनुसार स्थानीय एक किराना दुकान से एक निगरानी शुदा बदमाश 40 हजार कीमत का मोबाइल चुराकर ले गया मोबाइल चोरी होते ही दुकानदार को सीधा उसी पर संदेह हुआ ओर वह चोर के घर पहुच गया दुकानदार ने उसके पिता से कहा आपका बच्चा मेरा मोबाइल उठाकर ले आया दुकानदार किसी तरह चोरा के परिजनों से अपना मोबाइल तो ले  आया लेकिन जैंसे ही चोर को यह बात पता लगा वह लोहे की रॉड लेकर दुकानदार को मारने चला आया और दुकानदार पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

 इस घटना में दुकान के शीशा तो टूटे ही साथ ही दुकानदार के पैर में रोड लगने से पैर की नस कट गई......आसपास के दुकानदारों के साथ पीड़ित ने धरसीवा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है इस घटना से आस पास के दुकानदारों में दहशत  का माहौल है।

उक्त मोबाइल चोर को पहले भी क्राइम ब्रांच फेक्ट्री श्रमिक से नगदी व मोबाइल लूट के मामले में जेल भेज चुकी है....टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इस मामले का पीड़ित ने शिकायत आवेदन दिया है जांच की जा रही है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads