*अभनपुर में पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी प्रारंभ*
*अभनपुर में पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी प्रारंभ*
अभनपुर
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के तत्वाधान में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर में युवक एवं युवतियों को पूर्व सैनिकों द्वारा निशुल्क सैन्य फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है जिससे कि अधिक से अधिक युवा सैन्य सेवाओं में शामिल होकर देश की रक्षा कर सकें। फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चीनअप, सीटअप एवं अन्य फिजिकल गतिविधियां कराई जाती है। लेकिन केवल फिजिकल से ही सैन्य बल में नहीं हो सकते इस बात को ध्यान में रखते हुए अभनपुर के पूर्व सैनिकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी जिसकी शुरुआत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अभनपुर में किया गया। फिजिकल ट्रेनिंग प्रातः 5:30 बजे से 7:00 तक चलेगी तथा 7:30 से 8:30 बजे तक लिखित परीक्षा की तैयारी क्लासरूम में कराई जाएगी। जिसमें विभिन्न विषय सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्कशक्ति, इतिहास, भूगोल, संविधान आदि विषयों पर कक्षाएं संचालित होगी। कार्यक्रम में 50 बच्चों ने भाग लिया। क्लास उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री ए बी गुप्ता, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर थे। उक्त अवसर पर पालकगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे। श्री कामता प्रसाद साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ भखारा, श्री गिरधर साहू शिक्षक, श्री हेमंत साहू शिक्षक, पूर्व सैनिक योगेश साहू शिक्षक, पूर्व सैनिक कमल नारायण मिश्रा शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन में पूर्व सैनिक योगेश साहू ने पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा विभिन्न जिलों में चलाई जा रही निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के बारे में बताया उन्होंने बताया कि कोंडागांव जिला में सुदूरवर्ती होते हुए भी 79 बच्चों का सिलेक्शन बस्तर फाइटर में हुआ है इसी प्रकार बालोद, चारामा ,भाटापारा के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रायपुर जिला में संगठन के द्वारा तीन जगहों पर निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दी जा रही है जिसमें राजधानी रायपुर में कमल विहार सेक्टर 13 में, नया बस स्टैंड के पास मिनी स्टेडियम अभनपुर, तथा तिल्दा मे भी दी जा रही प्रशिक्षण के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय श्री ए बी गुप्ता, विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पहले कोई ऐसी गाइडलाइन एवं मार्गदर्शन नहीं दी जाती थी लेकिन अब पूर्व सैनिकों के द्वारा की जा रही कार्य अत्यंत सराहनीय है आगे कहा कि आप लोगों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क मिल रहे है इसका अवश्य फायदा उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में सैन्य बल में शामिल होकर अपना कैरियर बनाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल खुलने के बाद आसपास के हाई स्कूलों में पूर्व सैनिक शिक्षकों के माध्यम से स्कूलों में जाकर कैरियर मार्गदर्शन कराया जाएगा। अंत में कार्यक्रम हेतु उपस्थित समस्त अतिथि गण एवं बच्चों को अपना बहुमूल्य समय निकालकर उपस्थित होने के लिए पूर्व सैनिक कमल नारायण मिश्रा शिक्षक ने आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमन्त कुमार साहू शिक्षक ने किया।
