*"जल का संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है" - ब्रह्माकुमारी अखिलेश दीदी**
*"जल का संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है" - ब्रह्माकुमारी अखिलेश दीदी**
मगरलोड (धमतरी )
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की अपेक्षा के अनुरूप *जल जन*अभियान* का शुभारंभ भाई बहनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया | इस अवसर पर सेवा केंद्र के वरिष्ठ भ्राता नंदकुमार ने कहा कि प्रकृति पांच तत्वों से मिलकर बनी है | सबका संतुलित मात्रा में होना जरूरी है | जीवन के लिए सबसे महती आवश्यकता जल की है | धरती में जल की मात्रा 70% होते हुए भी वर्तमान में पेयजल मात्र 02 प्रतिशत ही शेष है | अतः ऐसी परिस्थिति में हमें तीन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए पहला पानी का दुरुपयोग ना करें, दूसरा जल शुद्ध होना चाहिए, तीसरा भूगर्भीय जल स्तर ऊपर उठाने हेतु हम सबको संकल्पित होना है | भ्राता एनआर साहू जी ने कहा कि जल ही जीवन है | नरेंद्र मोदी जी की जल बचाओ अभियान में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि हर व्यक्ति तक शुद्ध जल पहुंचे | किसानों को धान की जगह दलहन तिलहन फसल भी लेनी चाहिए | भ्राता आत्माराम साहू जी ने जल की महत्ता बताते हुए जल जन अभियान अर्थात जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान में हम सबको सहयोग करने की अपील किये |
इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित भाई बहनों में से विशेष रुप से बीके राधिका बहन, भ्राता दुलार , जागेश्वर डामन भाई ने भी जल संरक्षण एवं जल की सदुपयोगिता पर अपना विचार दिए |
अंत में राजयोगिनी बी के अखिलेश दीदी ने कहा कि जल हमारी निजी संपत्ति नहीं है | इसमें सबका बराबर अधिकार है अतः जल को संरक्षित करना हम सबका परम कर्तव्य होना चाहिए | अतः जरूरत के हिसाब से ही हम जल का उपयोग करें , व्यर्थ जल ना बहाएं |
