ब्रह्माकुमारीज मण्डला द्वारा Y20 के अंतर्गत युवाओं के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारीज मण्डला द्वारा Y20 के अंतर्गत युवाओं के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया कार्यक्रम
मण्डला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंडला के तत्वाधान में युवा प्रभाग द्वारा Y20 के अंतर्गत युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम "health, wellbeing, sports agenda for youth" विषय पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका एवं इंदौर जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, पुणे से पहुंची ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी, जिला न्यायाधीश/ सचिव भ्राता डी.आर.कुमरे, 35वीं बटालियन ग्वारा से पुलिस कमांडेंट बहन निवेदिता नायडू, गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल भ्राता प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल भ्राता आर.के. परोहा, योगीराज हॉस्पिटल के डायरेक्टर बहन डॉ. दीपमाला मर्सकोले एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के 250 से अधिक युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीके उषा बहन, बीके ज्योति बहन औऱ निहारिका बहन के द्वारा मंचासीन अतिथियों को बैज लगाकर और गुलदस्ते देकर स्वागत किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान और यूथ विंग का संक्षिप्त परिचय दिया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली विश्व में सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है। इस संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने माताओं और बहनों को शुरू से ही आगे रखने का फैसला लिया। इसके साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के युवा प्रभाग की जानकारी देते हुए कहा कि इसका लक्ष्य है कि युवाओं को मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और निर्णय की शक्ति विकसित करने में मदद करना, युवाओं को विचारों, शब्दों और कर्मों में शुद्धता विकसित करने और अनुशासन, सादगी और आत्मनिर्भरता का जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना,बलयुवाओं को सामुदायिक कल्याण गतिविधियों में शामिल कर उनमें सेवा और बलिदान की भावना को बढ़ावा देना।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने Y20 के अंतर्गत किए गए इस कार्यक्रम के लक्ष्य एवं उद्देश्य से सभी को अवगत कराया दीदी ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व की युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है G20 समूह की अध्यक्षता भारत देशकर रहा है, इसके अंतर्गत युवाओं के लिए Y20 के कार्यक्रम किए जा रहे हैं इस कार्यक्रम के द्वारा विश्व के युवाओं को कैसे नेतृत्व दें कैसे आगे बढ़ाए इस कार्यक्रम का लक्ष्य है। Y20 का उद्देश्य युवाओं को एकत्रित कर उनके अंदर की आवाज को सुना जाए। इसके लिए health, wellbeing, sports agenda for youth" विषय पर कार्यक्रम रखे जा रहे हैं ।
पुलिस कमांडेंट बहन निवेदिता नायडू जी ने सभी को युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को योगा व मेडिटेशन करना चाहिए। ब्रह्माकुमारीज संस्थान जहां पर विशेष मेडिटेशन सिखाया जाता है वहां पर सभी को जरूर जाना चाहिए जिससे हमारा मन संतुलित रहे।
जिला न्यायाधीश/ सचिव भ्राताडी. आर. कुमरे ने सभी को युवाओं को लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने की सलाह दी।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने health, wellbeing, sports agenda for youth" के अंतर्गत सभी युवाओं को 4 बातों समय, सम्बन्ध, संकल्प एवं स्वास्थ्य में विशेष ध्यान देने की बात कही। इन चार बातों का ध्यान रख कर युवायें आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ के प्रति भी युवाओं को जागरूक किया और कहा कि जब हमारा तन तंदुरुस्त रहेगा तभी हमारा मन खुश रह पाएगा और हर कार्य में सफल हो सकेंगे। इसके साथ दीदी ने बताया कि Y20 के अंतर्गत 12 अगस्त तक ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा 500 से अधिक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसके अंतर्गत मुख्य 8 कार्यक्रम जिसमें पहला टॉक शो अथवा सेमिनार, दूसरा चौपाल अथवा डॉयलोग्स तीसरा एक दिवसीय रिट्रीटस, चौथा कॉन्फ्रेंस, पांचवा पीसमार्च, छठवाँ रेसिडेंशियल रीट्रीट्स, सातवां प्रदर्शनी और आठवां प्रतियोगितायें किये जायेंगे।
डॉ. शरद नारायण खरे ने युवाओं से कहा कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। हमारा स्वास्थ अच्छा होने से हमारा मन भी बहुत अच्छा रहता ही किंतु यदि हमारा चिंतन सही नही है तो हमारा आचरण भी सही नही होगा। शरीर को योग प्राणायाम के द्वारा स्वस्थ बनाए साथ ही साथ मस्तिष्क, चिंतन और सोच को श्रेष्ठ बनायें। इसके लिए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दिखाए जाने वाले राजयोग का अभ्यास जरूर करें।
डॉ. दीपमाला मर्सकोले ने सभी को कहा कि हमे अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना चाहिए पौष्टिक आहार खाना चाहिए और योग व प्राणायाम करना चाहिए इनके साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा सिखाये जाने वाले राजयोग का अभ्यास करें।
भ्राता आर. के.परोहा ने सभी को युवाओं को कहा कि भारत देश सबसे अमीर देश हैं क्योंकि यहाँ के युवा सबसे अधिक होने के साथ साथ स्वस्थ और संकल्पित है। बताया कि हमारे अंदर विभिन्न केमिकल उत्पन्न होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होते हैं और नुकसानदायक भी होते हैं, और यह हमारी भावनाओं से उत्पन्न होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए शुभ भावना रखनी चाहिए।
इसके बाद बहन निहारिका के द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। सभी इस कार्यक्रम से बहुत खुश हुए और आगे भी युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।



