*चोरी का लोहा बेंचने खोज रहा था कबाड़ी पहुच गई पुलिस,आरोपी गिरफ्तार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*चोरी का लोहा बेंचने खोज रहा था कबाड़ी पहुच गई पुलिस,आरोपी गिरफ्तार*

 *चोरी का लोहा बेंचने खोज रहा था कबाड़ी पहुच गई पुलिस,आरोपी गिरफ्तार*



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

  

3 मईं को मालवाहक में एक लोहा चजर चोरी का लोहा कबाडी को बेंचने की फिराक में था तभी अचानक पुलिस पूछ गई अब चोर जेल की सलाखों में है।

   पुलिस से मिली जानकारी के  मुताबिक   एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास एक व्यक्ति पीक-अप वाहन में लोहे के एंगल रखा है तथा बिक्री की फिराक में कबाड़ी दुकान की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये पीक-अप वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सहजादा अली उर्फ भिण्डी निवासी खमतराई का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा पीक-अप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोहे के एंगल रखा होना पाया गया। लोहे के एंगल के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मशरूका को चोरी का होना बताया गया। जिस पर आरोपी सहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की लोहे के एंगल एवं पीक-अप वाहन क्रमांक सी जी 04 एन टी 0150 जुमला कीमती लगभग 3,15,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 


*आरोपी सहजादा अली उर्फ भिण्डी आदतन चोर है जो पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।*

 

*गिरफ्तार आरोपी - सहजादा अली उर्फ भिण्डी पिता स्व. मुस्ताक अली उम्र 28 साल निवासी रांवाभाठा खेल मैदान थाना खमतराई रायपुर।*

 

*कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, संतोष सिन्हा तथा प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads