*सिलतरा की मूँगाडीह श्रमिक कालोनी में रहकर करते थे दुपहिया चोरी चढ़े पुलिस के हत्थे,दो आरोपी गिरफ्तार 3 दुपहिया जप्त* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सिलतरा की मूँगाडीह श्रमिक कालोनी में रहकर करते थे दुपहिया चोरी चढ़े पुलिस के हत्थे,दो आरोपी गिरफ्तार 3 दुपहिया जप्त*

 *सिलतरा की मूँगाडीह श्रमिक कालोनी में रहकर करते थे दुपहिया चोरी चढ़े पुलिस के हत्थे,दो आरोपी गिरफ्तार 3 दुपहिया जप्त*



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

वो किसी फेक्ट्री में काम नहीं करते थे बल्कि दुपहिया चोरी करते थे लेकिन रह रहे थे वह ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू की मूँगाडीह श्रमिक कालोनी में अब जब वह पुलिस के हत्थे चढ़े तो चोरी की तीन दुपहिया उनसे जप्त की गई।

   मामला धरसीवा थाना अंतर्गत सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र का है दरअसल इन दिनों एसएसपी प्रशांत अग्रवाल व सीएसपी उरला के निर्देशन टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सिलतरा पुलिस का अपराधियो को पकड़ने का विशेष अभियान जारी है इसी के तहत एएसआई अनिल प्रधान प्रधान आरक्षक भागीरथी भोई राजकुमार चौबे राजेश यादव श्रमिक कालोनी मूँगाडीह सिलतरा पहुचे सन्देश होने पर उन्होंने  आरोपी रंजित सिंह व जशपाल सिंह से दुपहिया के कागजात मांगे ओर पूंछताछ की तो पता चला दोनो मूँगाडीह श्रमिक कालोनी में रहते जरूर हैं लेकिन काम किसी फेक्ट्री में नहीं करते आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन दुपहिया के साथ ही दो बोरी पाना पेचिस बरामद किए ।

   पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह पिता मंगलसिंह उम्र 30 निवासी खुर्सीपार जिला दुर्ग एवं जशपाल सिंह पिता शिवनारायण सिंह गौड़ उम्र 20 निवासी अकड़ा थाना जैतपुर जिला शहडोल एमपी हाल मुकाम मूँगाडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

   आरोपियों के पास से वाइक एचएम डीलक्स काला रंग इंजन  नम्बर ha11efe 9 c 12443 चेचिस नम्बर mblha11aee9c27509 कीमत 30 हजार एवं हीरो होंडा साइन cg04 de 3999  की नम्बर प्लेट लगी दुपहिया चेचिस क्रमांक menjl368e88041985  इंजन नम्बर jc36e9193082 कीमत 20 हजार, होंडा डीओ जिसमे cg04kt9536 का नम्बर प्लेट लगा हैं इंजन क्रमांक jf39/7/1274693  जप्त की गई है एवं दो बोरी पाना पेचिस कीमत 5000 जप्त किया

   एएसआई अनिल प्रधान ने बताया कि चेचिस व इंजन नम्बर से पतासाजी की जा रही है कि इन दुपहिया के मालिक कौन हैं।

   *कालोनियों की जांच जरूरी*

   इस घटना से ये तो स्प्ष्ट हो गया कि ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा उरला में उधोगो में काम करने के नाम पर चोर लुटेरे अपराधी भी मजदूर कालोनियों में रहकर बड़े आराम से आसपास चोरी करते हैं अब जरूरी हो गया है कि पुलिस इन क्षेत्रों में बारीकी से जांच करे

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads