डाॅ. शिवकुमार डहरिया के बयान के विरोध मे 6जून को भाजपा फुंकेगी मंत्री का पुतला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डाॅ. शिवकुमार डहरिया के बयान के विरोध मे 6जून को भाजपा फुंकेगी मंत्री का पुतला

 गिरती छवि को बचाने मंत्री डा. शिव डहरिया कर रहे बेतुका बयान - टंक राम वर्मा



डाॅ. शिवकुमार डहरिया के बयान के विरोध मे 6जून को भाजपा फुंकेगी मंत्री का पुतला


आरंगः

 भाजपा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को 5 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में तमाम पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हो गई है। सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है। इसी बीच रविवार को आरंग में कांग्रेस पार्टी के राजीव भवन उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सहित तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। इस दौरान आरंग के विधायक और मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने अपने उद्बोधन में भाजपा और केंद्र सरकार को हिटलर की औलाद एवं आर.एस.एस. को अंग्रेजों का चाटुकार, मुखबीर कहा था। मंत्री डहरिया की इस बेतुकी टिप्पणी पर भाजपा ने नाराजगी जताते हुए कड़ी निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष टंकराम  वर्मा एवं जिले के द्वय महामंत्री अनिल अग्रवाल व श्याम नारंग ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा है कि आरंग विधानसभा के विधायक व छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का राष्ट्र भक्त संस्था आर.एस.एस. एवं भाजपा के खिलाफ दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय और बेहद शर्मनाक है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों के द्वारा डाॅ. शिवकुमार डहरिया के संरक्षण में चल रहे रेत घोटाला, जमीन घोटाला के मामले को उजागर करने के कारण क्षेत्र एवं प्रदेश में मंत्री की छवि का ग्राफ दिनों-दिन लगातार गिरते जा रहा है। इसके कारण भयभीत होकर मंत्री डाॅ. डहरिया अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ उल्टा-पुल्टा बयान दिया जा रहा है, जो कि एक जनप्रतिनिधि के बयान के बिल्कुल खिलाफ है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा द्वारा 6 जून को दोपहर 02 बजे आरंग नगर में मंत्री कार्यालय नेताजी चौक के सामने मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का पुतला दहन किया जावेगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads