ब्रह्माकुमारीज न्यू प्लासिया इंदौर द्वारा पीस रैली निकाली गई व बाल विकास शिविर संपन्न हुआ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज न्यू प्लासिया इंदौर द्वारा पीस रैली निकाली गई व बाल विकास शिविर संपन्न हुआ

ब्रह्माकुमारीज न्यू प्लासिया इंदौर द्वारा पीस रैली निकाली गई व  बाल विकास शिविर संपन्न हुआ




इंदौर

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय और भारत सरकार के युवा प्रभाव के द्वारा संयुक्त रूप से युवाओं में जागृति लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसके अंतर्गत  शांति पदयात्रा  ओम शांति भवन , न्यू पलासिया से रीगल चौराहे गांधी प्रतिमा तक  निकाली गई , जहां पर सभी भाई बहनों ने वहां पर जाकर 10 मिनट मेडिटेशन किया और उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन एक्सीडेंट में दिवंगत लोगों की आत्माओं को शांति की श्रद्धांजलि अर्पित की।





बाद में सभी भाई बहनों ने ओम शांति भवन आकर बच्चों के लिए 7 दिवसीय आयोजित शिविर में भाग लिया, ओर बच्चों का उत्साह वर्धन किया  ।



 शिविर का समापन अवसर मे ,जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओ  में विजयी बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी डी राठी जी ने ओर सभी बच्चों को प्रमाणपत्र भी दिये गये। बच्चों के लिए जादू का प्रोग्राम भी किया गया इसमें जादूगर देवश्री के विभिन्न जादू की विधियों से बच्चों को बहुत ही आनंद आया।






इस अवसर पर इंदौर जोन की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी डॉ ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने बच्चों को कहा  कि जीवन में हमेशा सत्य बोलने का गुण धारण करें तो निडरता आयेगी और भगवान का ध्यान करें , साधना करें तो मन की एकाग्रता बड जायेगी, जिससे आप जो भी पढ़ेंगें आप वह याद रहेगा ।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने  व आभार प्रदर्शन ब्रह्मा कुमारी प्रमिला बहन ने किया 



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads