आरंग नगर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हरिहर समाज ने किया प्रतिभा सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग नगर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हरिहर समाज ने किया प्रतिभा सम्मान

आरंग नगर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हरिहर समाज ने किया प्रतिभा सम्मान




आरंग

 नगर के आदि शक्ति महामाया मंदिर परिसर आरंग में हरिहर समाज अंतर्गत सर्व गोस्वामी, नाथ योगी एवं वैष्णव समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत त्रिदेव प्रतीक   भगवान दत्तात्रेय की पूजा अर्चना स्तुति से की गई, तत्पश्चात समाज में आगे आए विद्यार्थी अनिकेतन वैष्णव पिता अरविंद  वैष्णव कक्षा दसवीं 92.8 3% का प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र के द्वारा सम्मानित किया  गया।













वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महत्व योगी एवं श्लोक गोस्वामी ने कराटे प्रदर्शन एवं बी एड छात्रा प्रांजलि वैष्णव ने शिक्षा संस्कार और समाज पर व्याख्यान दिया, अन्य बच्चों ने पारंपारिक नृत्य प्रस्तुत किए आगे रहे छात्र-छात्राओं क्रमशः गोरक्ष नाथ योगी, कोपल योगी,  मीठी गोस्वामी, निधि वैष्णव, आराधना वैष्णव, सनिष्ठा वैष्णव,  श्लोक, महत्व,प्रांजलि, गरिमा वैष्णव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुशील गोस्वामी   ने कहा कि हमें हमारी एकता बनाए रखने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा वही संरक्षक अनुपनाथ योगी ने   कहां की सामाजिक समरसता से सभी संशय दूर हो जाते है, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सचिव अरविंद वैष्णव एवं अनुपमा वैष्णव  के द्वारा किया गया , आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष चंदन पुरी गोस्वामी तथा कार्यक्रम में उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ योगी, सहसचिव ऋषभ गोस्वामी,वरिष्ठ हरिहर दास वैष्णव,  रोहित वैष्णव,सुरेंद्र नाथ योगी, मनीष पुरी गोस्वामी,  सतीश वैष्णव,बल्ला दास,समीर गोस्वामी, विद्यावती वैष्णव,  लक्ष्मी गोस्वामी,  गीतांजलि योगी, सरिता योगी, अंजू योगी सुमनलता योगी कोकिला योगी अन्नपूर्णा वैष्णव, शिखा गोस्वामी, शकुन गोस्वामी,गजरानी वैष्णव, रेवती वैष्णव,मिथिलेश वैष्णव  सहित समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads