शिक्षित बेरोजगारों के लिए 19 जून को जॉब फेयर का होगा आयोजन
शिक्षित बेरोजगारों के लिए 19 जून को जॉब फेयर का होगा आयोजन
283 पदों से अधिक पदों पर भर्ती पर मिलेगा अवसर
रायपुर
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 19 जून को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड मथुरा, मैक्स कारगो सर्विस रायपुर, डीबी कार्प. दैनिक भास्कर रायपुर, विनय टेकएडु प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा भर्ती की जाएगी। कैम्प में 8वीं, 12 वीं, स्नातक, आई.टी.आई., फिटर, डिप्लोमा, एम.बी.ए., एवं बी.टेक आदि शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यार्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भ़र्ती किए जाने वाले पदांे में मशीन ऑपरेटर, अप्रेन्टिसशीप, सेल्स फील्ड, यूनिट अटेंन्डेंन्ट, बिलिंग एक्सीक्यूटिव एवं ड्राईवर, इत्यादि 283 से अधिक पद शामिल है। विभिन्न अनुभव के आधार पर होने वाले पदों का वेतन 8 हजार से 25 हजार प्रतिमाह होगा।
क्रमांक/06-51/सचिन
समाचार
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित
रायपुर 15 जून 2023/ जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में मछली पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु के प्रारंभ में दिनांक 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य प्रजनन काल होने की दृष्टि से वंश वृद्धि दर बढ़ाई जाती है। इसी तारतम्य में 16 जून से 15 अगस्त तक जिले के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों में जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है के अतिरिक्त और जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
क्रमांक/06-53/सचिन
समाचार
ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान
19 से 21 जून तक ग्राम और पंचायत वार आयुष्मान कार्ड का होगा पंजीयन
रायपुर 15 जून 2023/ रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 जून से 31 जून तक आयुष्मान कार्ड पजीयन के लिए 3 दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए पात्र राशनकार्ड हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि सभी जनपद मे ग्राम वार, पंचायत वार शिविर लगा कर और घर-घर जाकर छुटे पात्र राशनकार्ड धारी हितग्राही का आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में श्री मिश्रा ने सभी जनपद सीईओ को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुष्मान पंजीयन हेतु ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन च्वाईस सेन्टर इत्यादि की ड्युटी लगाये जाने हेतु कहा गया हैं। उल्लेखनीय है कि जिला रायपुर में 20 लाख 92 हजार कुल राशनकार्डधारी सदस्यों के विरूद्ध 14 लाख 40 हजार सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है, एवं अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 75 हजार एवं शहरी क्षेत्रों में 3 लाख 76 हजार सदस्य आयुष्मान कार्ड बनाने से छुटे हुए है।
जिला पंचायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार च्वॉइस सेंटर संचालकों द्वारा वर्तमान में जिला रायपुर अंतर्गत छूटे समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर लगाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा हैं।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जावेगा अतः परिवार के समस्त सदस्यों के साथ अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन, नजदीकी च्वॉईस सेंटर एवं समस्त शासकीय अस्पताल में जाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही ऐसे हितग्राही जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ हैं, उनके परिजनों से अनुरोध किया गया हैं, कि आधार कार्ड अपडेट करवाने हेतु वर्तमान मोबाईल नम्बर, अंगूठे का निशान एवं वर्तमान फोटो इत्यादि के द्वारा नजदीकी च्वॉइस सेंटर में जाकर तुरंत आधार कार्ड अपडेट कराएं जिससे भविष्य में आयुष्मान कार्ड
का पंजीयन किया जा सके। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बी०पी०एल० परिवारों को रू. 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात् ए०पी०एल० परिवारों को डॉ० खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं
