ब्रह्माकुमारीज मण्डला मे संस्थान युवा प्रभाग द्वारा Y20 के अंतर्गत निकाली गयी युवाओं की peace walk - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज मण्डला मे संस्थान युवा प्रभाग द्वारा Y20 के अंतर्गत निकाली गयी युवाओं की peace walk

 ब्रह्माकुमारीज मण्डला मे संस्थान युवा प्रभाग द्वारा Y20 के अंतर्गत  निकाली गयी युवाओं की peace walk



मण्डला-

भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के साथ मिलकर ब्रह्माकुमारीज संस्थान अंतर्राष्ट्रीय अभियान Y20 कार्यक्रम की श्रृंखला में health, well-being and sports- Agenda For Youth के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज युवा प्रभाग द्वारा Health, Wellbeing & Sports(स्वास्थ्य, तंदरूस्ती एवं खेल) एजेंडा के अंतर्गत 11 जून को  सुबह 6 बजे ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा भी पीस वॉक निकाली गयी।




इसमें मण्डला क्षैत्रीय संचालिका एवं इंदौर जोन के युवा प्रभाग की  जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट  सुरेश सिंह चौधरी, शुभा मोटर्स  के संचालक एवं रोटरी क्लब से संजय तिवारी एवं100 से अधिक युवा भाई बहनें उपस्थित रहे।




यह पीस वॉक शहर के स्थानीय सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" बस स्टैंड के पीछे से प्रारंभ होकर लालीपुर, बिंझिया, रपटा, रपटा से पुलिस थाना के सामने से होते हुए अम्बेडकर चौराहा, पड़ाव, चिलमन चौक, बस स्टैंड से स्थानीय सेवाकेंद्र में सम्पन्न हुई।

इस peace walk का जगह जगह फल-फूल से  स्वागत किया गया।  

 इसके बाद स्थानीय सेवाकेंद्र में पहुंचकर सभी को शरवत, नास्ता दिया इसके साथ सभी को सर्टिफिकेट भी दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads