भ्रष्टचार में लिप्त ग्राम पंचायत कुर्रा के पूर्व सरपंच गोर्वधन तारक की बर्खास्तगी के बाद हुआ सरपंच का चुनाव, डमेश साहू चुने गये सरपंच, ग्रामीणों मे उत्साह
भ्रष्टचार में लिप्त ग्राम पंचायत कुर्रा के पूर्व सरपंच गोर्वधन तारक की बर्खास्तगी के बाद हुआ सरपंच का चुनाव, डमेश साहू चुने गये सरपंच, ग्रामीणों मे उत्साह
नवापारा (राजिम)
अभनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले समीप ग्राम पंचायत कुर्रा के पूर्व सरपंच गोवर्धन तारक पर लगातार भ्रष्टाचार एवं शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा करने के मामले को लेकर बड़ी गाज गिरी है। ग्राम मे तानाशाह पूर्व सरपंच को एसडीएम अभनपुर श्री निर्भय साहू ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत बर्खास्त कर दिया है।पूर्व तानाशाह सरपंच गोवर्धन तारक के बर्खास्त होने की खबर जैसे ही गांव वालों तक पहुंची गांव वाले खुशी से झूम उठे गांव का हर एक ग्रामीण एक दूसरे को बधाई देने लगा, और ग्राम मे ख़ुशी का माहौल बन गया।
गोवर्धन तारक के आतंक से तहसील कार्यालय के कर्मचारी थाना के स्टाफ के कर्मचारी अभनपुर एसडीम ऑफिस के अधिकारी सहित अनेक अधिकारी वर्ग भी बेहद परेशान थे आए दिन इसकी कारगुजारी काले कारनामे की खबरे समाचार पत्रों, सोशल मिडिया के माध्यम में छपते थे । मगर अब सभी लोग राहत की सांस ले रहे है। अंचल में हमेशा विवादों से घिरा कुर्रा सरपंच गोवर्धन तारक धारा 40 के तहत बर्खास्त होने के बाद हुए सरपंच उपचुनाव में उपसरपंच रहे डमेश साहू को 6 मतों से विजयी घोषित किया गया। बुधवार प्रातः से ही चुनाव अधिकारी इंदल साहू जनपद पंचायत अभनपुर अपनी टीम के साथ ग्राम कुर्रा पंचायत पहुंचे और सरपंच उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की।जिसमें वर्तमान उपसरपंच डमेश साहू एवं पूर्व भ्रष्ट सरपंच गोवर्धन तारक की भाभी शांतिबाई तारक के बीच चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें उपसरपंच डमेश साहू को 12 वोट एवं शांतिबाई तारक को 6 मत प्राप्त हुए।इस तरह चुनाव अधिकारी इंदल साहू ने उपसरपंच डमेश साहू को सरपंच घोषित कर दिया। डमेश साहू के चुनाव जीतने के बाद ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।क्योंकि पूर्व सरपंच गोवर्धन तारक के आतंक से ग्रामवासी भयभीत और परेशान थे।जिन्हें आज शांति का माहौल मिला। डमेश के विजय पर गांव में पटाखे फूटे, मिठाईयां बंटी और लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।विजयी सरपंच को प्रातः से देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
नवनिर्वाचित सरपंच डमेश साहू ने बताया कि सरपंच बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता गांव में जो अवैध कब्जा शासकीय भूमि पर गोर्वधन तारक द्वारा की गई है उन्हें कब्जा मुक्त करवाना उनका प्रथम कर्तव्य रहेगा साथ ही ग्राम वासियों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
