*बच्चों को सक्रिय बनाने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी होता है --योगा - योगाचार्य रितु सिंह जी।* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बच्चों को सक्रिय बनाने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी होता है --योगा - योगाचार्य रितु सिंह जी।*

*बच्चों को सक्रिय बनाने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी होता है --योगा - योगाचार्य रितु सिंह जी।*



बिलासपुर

 आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के चलते बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जैसे कि हम सब जानते ही हैं कि योग से तन मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए बच्चों को भी नियमित रूप से योग करने की आदत डालनी चाहिए तो वह कई बीमारियों से दूर रह सकेंगे। साथ ही उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी तेजी से होगा। इसलिए योग केवल वयस्कों और बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी करना चाहिए।





उक्त बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में चल रहे 21 दिवसीय योगाभ्यास एवं प्रशिक्षण के 5वें दिन विशेष बच्चे एवं विद्यार्थियों के लिए आयोजित योगा प्रशिक्षण कार्यक्रम में योगाचार्य रितु सिंह जी ने कही। योगाचार्य रितु सिंह जी ने आगे बताया कि बच्चों को स्वस्थ व निरोगी बनाने के लिए रोजाना प्राणायाम और योगासन करना बहुत जरूरी है। बच्चों को सक्रिय बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए योग बहुत उपयोगी होता है। सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले ओम मंत्र का उच्चारण करना चाहिए जिससे हमारी एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है। सिर में दर्द नहीं होता जो बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। दिमाग को तेज बनाने के लिए रोज ब्रेन गेम खेलना है। जैसे शतरंज आदि क्योंकि ब्रेन को जितना ज्यादा यूज करेंगे ब्रेन उतना ही ज्यादा आंतरिक रूप से शक्तिशाली होगा। तो प्रतिदिन ब्रेन गेम खेलने की आदत बना लेनी चाहिए। विभिन्न प्राणायाम  भस्त्रिका, कपाल भारती, बाहय प्राणायाम अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उज्जई, शीतली प्राणायाम आदि के लाभ बताते हुए हैं बच्चों को अभ्यास कराया गया। पूरे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह सुबह उठकर के सूर्य नमस्कार करना चाहिए।  जिससे हमारा पूरा दिन एनर्जी टिक और स्वस्थ होता है कभी आलस्य नहीं आने देता। हमारे शरीर को मन को शांत रखता है। शवासन का अभ्यास कराया। 

सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने बताया एक होता है योग दूसरा होता है योगा। योगा अर्थात  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और योग अर्थात मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए। जब हम पढ़ाई करते हैं तो मन बुद्धि से करते हैं। मन व बुद्धि को लगाने के लिए मेडिटेशन चाहिए। मेडिटेशन माना मन को बहुत अच्छे अच्छे विचार देना। दीदी ने बताया रोज सुबह उठकर अपने को अच्छे-अच्छे विचार देना चाहिए। रोज सुबह उठकर सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा को गुडमॉर्निंग बोलकर अच्छे विचार अपने को दे मैं बुद्धिमान मैं हूँ, मैं शक्तिशाली हूं, मैं चरित्रवान हूँ, सफलता सदा मेरे साथ है...। उसके बाद हमारे घर में जो भी बड़े हैं माता-पिता दादा-दादी उनको चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। जब हम रात को सोते हैं व दिन को उठते हैं उस समय हमारी बुद्धि का विकास का सबसे ज्यादा विकास होता है। इसलिए रात को सोते वक्त कम से कम आधा घंटा पहले मोबाइल व टीवी बंद कर देना चाहिए। दीदी ने बच्चो को मेडिटेशन करवाया। अंत में बच्चों को एरोबिक्स कराया गया जिसमें सभी ने बहुत आनंद का अनुभव किया। दीदी ने बताया कि बच्चों की रुचि को देखते हुए बुधवार को भी बच्चों की विशेष योगा प्रशिक्षण क्लास रहेगी, जिसमे अधिक से अधिक अपने बच्चों को लाकर उसका लाभ ले सकते है। योगा क्लास पूर्णतः निःशुल्क है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads