जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न -रानी पटेल
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न -रानी पटेल
आरंग /अभनपुर
जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक दिनाँक 15/06/2023 को कलेक्ट्रेड के सभागार रेड क्रास भवन में आयोजित किया गया था।
बैठक की शुरुवात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में नए जिला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा के स्वागत सम्मान से हुआ।
पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की जानकारी के पश्चात एजेंडा वार विभागीय अधिकारियों से चर्चा किए ।
यह जानकारी देते हुए श्रीमती रानी पटेल जिला पंचायत सदस्य रायपुर ने कहा कि सबसे बड़ी लापरवाही माइनिंग विभाग की पाई गई है हर ब्लाक में रेत,मुरूम,चुना पत्थर की अवैध खनन हो रहा हैं जितने की रियाल्टी कटा है उससे कई गुना ज्यादा खनन हो रहा है जिस पर कार्यवाही करने की बात कही।
श्रीमती रानी पटेल ने कृषि विभाग से कहा की किसानी कार्य प्रारम्भ होने वाली है सुसाईटीयो में पर्याप्त मात्रा में बीज वा खाद की व्यवस्था जल्द से जल्द करने के लिए एवं क्षेत्रीय किसानों की रबी फसल से लेकर साग सब्जी पूर्व में हुए ओला वृष्टि से 80% नुकसान हुआ है जिसका मुवावजा की राशि किसानों को जल्द ही दिलवाने की बात कही।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारों के द्वारा कार्य में भारी अनिमित्ता पाए जाने की शिकायत की जहा जहा कार्य पूर्ण हो गया है वहा भीषण गर्मी को देखते हुए पानी टंकी को चालू कर लोगों को राहत देने के लिए कहा क्योंकि गर्मी में वाटर लेवल कम हो जाने से हैंड पंप से भी लोगों को पानी नहीं मिलने से क्षेत्र में बहुत ज्यादा पानी की समस्या होने की शिकायत की ।
पीडब्ल्यूडी विभाग को पटेल ने कहा की ग्राम पंचायत छटेरा में रोड से लगा हुआ नाली का सरिया बाहर निकल गया है जिससे कुछ बाइक सवार हादसे का शिकार हुए हैं जिसको जल्द ही ठीक करवाने के लिए आदेशित किया नही करवाए जाने पर ग्राम वासियों के द्वारा आंदोलन करने की बात श्रीमती रानी पटेल ने अधिकारी को अवगत कराया।
साथ ही अकोली का मेन रोड जो बहुत ज्यादा डैमेज हो गया है उसे लोगो की सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत करवाने के लिए कहा।
महिला बाल विकास के समक्ष शिकायत करते हुए अपनी बात रखी गिधवा आंगनबाड़ी भवन बहुत जर्जर होने पर मरम्मत करवाने एवं भलेरा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के खाना खाने के लिए बर्तन नही होने की शिकायत की साथ ही तोरला आंगनबाड़ी केंद्र क्र.2 की कार्यकर्ता का स्वास्थ्य खराब होने से विगत दो वर्षों से वो अपनी कार्यों का निर्वहन नहीं कर पा रही है तोरला में ही आंगनबाड़ी केंद्र क्र.4 की कार्यकर्ता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण दोनों आंगनबाड़ी केंद्र भगवान भरोसे चल रहा है और कार्यकर्त्ता वेतन आहरण कर सरकार को धोखे में रखा है जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए अन्य योग्य व्यक्ति की नियुक्ति करवाने की मांग की।
श्रीमती रानी पटेल पंचायत सचिवों के कार्यों से असंतुष्ट होकर जिला पंचायत सीईओ से शिकायत करते हुए कहा की सचिव सरपंचों के अलावा जनप्रतिनिधियों के कार्यों को भी समय पर पूर्ण करके उन्हें सम्मान दे बार बार बोलते रहने पर भी हमारे द्वारा दिए कार्यों को समय पर पूर्ण नही करते जिसके लिए जिला पंचायत सीईओ से सभी जनपद पंचायत सीईओ को आदेशित किया जाए की जब भी पंचायत सचिव की बैठक जनपद सीईओ ले तो उन्हे हमे उचित सम्मान देने समय पर कार्यों को पूर्ण करने के लिए बात रखे अन्यथा उस बैठक में जिला पंचायत सदस्य खुद शामिल होकर सचिवों की खबर लेंगे।
इस प्रकार श्रीमती रानी पटेल ने श्रम विभाग,स्वास्थ्य विभाग,सिंचाई विभाग, विपणन विभाग, पर्यावरण विभाग सभी विभागीय अधिकारियों से अपनी बातों को प्रमुखता से उठाते हुए जवाब तलब किया साथ ही श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को बैठक में स्वयं नहीं आ कर अपने प्रतिनिधियों को भेजने से अच्छी खासी नाराजगी जाहिर की साथ ही नेस्ट बैठक में प्रतिनिधि भेजने से बैठक को निरस्त करने के लिए अध्यक्ष महोदया सीईओ के समक्ष बात रखी।
