प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला द्वारा जल जन अभियान के तहत कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला द्वारा जल जन अभियान के तहत कार्यक्रम

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला द्वारा  जल जन अभियान के तहत कार्यक्रम



मण्डला 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा पूरे भारत में जल जन अभियान के तहत कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत खैरी, नारायणगंज में कार्यक्रम किया गया।






इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, उपसरपंच भ्राता दीपक सोनी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

 इस कार्यक्रम में सभी को जल संरक्षण करने की जानकारी प्रदान की गई। "जल संरक्षण जीवन संरक्षण एवं खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गाँव में" विषय के बारे में बताया गया। 

 इसके साथ प्रतिज्ञा भी कराई गई कि सभी जल का संरक्षण करेंगे और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads