✨आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय बैठक ग्राम बाना में संपन्न।
✨आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय बैठक ग्राम बाना में संपन्न।
आरंग -
आम आदमी पार्टी का बैठक ग्राम बाना (बनरसी )में दिनांक 04/06/23 दिन रविवार को संपन्न हुआ।
आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा में मज़बूत संगठन के निर्माण में जुटी हुई है। आरंग विधानसभा में भी उसी कड़ी में प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व विधान सभा आरंग में पूरी ज़ोर शोर से वार्ड ,ग्राम सर्कल तक एक मज़बूत संगठन स्तंभ खड़ा करने में काम कर रही है। विधान सभा में सर्कल स्तर पर संगठन खड़ा हो गया है। ग्राम स्तर में भी लगभग 70 प्रतिशत संगठन खड़ा हो गई है। अब बूथ वार्ड में संगठन खड़ा कर विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताक़त के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी का निर्माण विश्व के महान महापुरुष आदरणीय बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी एवं शहीदे आज़म भगत सिंह जी के सिद्धांतों एवं विचारों से प्रेरित होकर नये भारत के निर्माण में सभी नागरिकों को देश में शिक्षा स्वास्थ्य एवं मूलभूत नागरिक सुविधा में बिना भेदभाव के उन्नत आधुनिक सुविधा प्रदान कर देश में आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने देश को आधुनिक भारत के रूप में खड़ा करने के श्री केजरीवाल जी के सपने को देश के सच्चे सपूत उनकी मुहिम में जुड़ कर देश सेवा में हाथ बटा रहे है। श्री केजरीवाल जी की ईमानदार सरकार उन्नत आधुनिक गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं मूलभूत नागरिक सुविधा का मॉडल जो देश एवं दुनिया में जाने जाती है। जिसको लेकर प्रदेश के सभी विधानसभा में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार एवं श्री भगवंत मान जी की सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने विधानसभा आरंग में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी सिद्गत मेहनत से जुटे हुए है। मज़बूत संगठन निर्माण में अहम ज़िम्मेदारी मिलने वाले साथीयो के स्वागत समारोह एवं पार्टी संगठन तथा महारैली को लेकर ग्राम बाना में बैठक आहूत किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के जुझारू लोकप्रिय कर्मठ नेता श्री परमानंद जांगड़े जी एवं माननीय श्री संदीप पाठक जी की टीम से श्री मोहित जी एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री द्वारका नारंग जी ,श्री डागेश्वर भारती जी की गरिमामयी उपस्थित में शुभारंभ हुआ। श्री जांगड़े जी एवं मंचस्त अतिथियों ने छतीसगढ़ महतारी एवं बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी एवं शहीदे आज़म भगत सिंह जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक की मेज़बानी ब्लॉक कोसरेंगी से श्री दिगंबर निषाद श्री भीम यादव की पूरी टीम के अगुवाई में संपन्न हुआ।
जिसमें आम आदमी पार्टी विधान सभा आरंग से सैंकडो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुयें।
आज का बैठक में नव निर्वाचित सर्कल इंचार्ज ,ग्राम एवं बूथ इंचार्ज एवं वरिष्ठ जनों को श् का स्वागत सत्कार श्री परमानंद जांगड़े जी एवं मंचस्त अतिथियों ने श्री फल एवं गुलाल लगाकर नव नियुक्त पदाधिकारीयो का स्वागत किया एवं नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई शुभकामनाएँ दिया गया। जिसमें सर्कल इंचार्ज श्री भीम निषाद श्री सोमनाथ यादव श्री बुधेलाल लहरी श्री ईश्वरी बंधे श्री श्री नरेन्द्र टंडन श्री देवेंद्र बंजारे श्री भूनेश जांगड़े श्री नरेंद्र टंडन श्री राजा माहेश्वरी श्री जितेंद्र टंडन श्री जनकराज जोगी श्री विक्की टंडन श्री तुलेस रात्रे श्री श्री डोमार सिंह भारद्वाज श्री संजीव सोनवानी श्री कमलेश गिलहरे श्री धर्मेंद्र गिलहरे श्री राकेश जांगड़े श्री संदीप टंडन श्री कुशल धीवर श्री लक्ष्मी नारायण माँडले श्री पोषण महेश्वरी श्री मनोज धीवर श्री दीपक ओगरे आदि नवनियुक्त सर्कल इंचार्ज को श्री परमानंद जांगड़े एवं मंचस्त अतिथियों ने बधाई शुभकामनाएँ प्रेषित किया। एवं श्री जांगड़े के प्रस्ताव पर श्री तुलसी दास जी को आम आदमी पार्टी विधानसभा आरंग का मुख्य प्रवक्ता बनाने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित कर प्रवक्ता नियुक्त किया एवं आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई शुभकामनाएँ प्रेषित किया तत्पश्चात् श्री संदीप पाठक जी का वीडियो कान्फ़्रेंश के माध्यम से उनका संदेश को सभी कार्यकर्ताओं ने सुना देखा जिसमें श्री संदीप पाठक जी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो को नवीन ज़िम्मेदारी मिले जाने पर बधाई शुभकामनाएँ दिया एवं ग्राम एवं वार्ड कमेटी के गठन को ईमानदारी से 15 दिनों के अंदर खड़ा करने का आग्रह किया एवं 2 जुलाई को माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी एवं श्री भगवंत मान जी के बिलासपुर में प्रस्तावित महारैली को लेकर गावँ गावँ वार्ड वार्ड में जन मानस को कार्यक्रम में जाने के लिये निमंत्रण देने को लेकर श्री पाठक जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया जिसे सभी सदस्यों ने इस महारैली को सफल बनाने विधान सभा आरंग से 20 से 25 बस महारैली में पहुँचने का भरोसा दिलाया।










