आध्यात्मिक समाचार
इंदौर
इस अवसर पर सभी बच्चों को पेड़ पौधे दिए गए और सभी से कहा गया कि यह अपने अपने घर में लगाना और प्रतिदिन इसको पानी देना और चिड़ियों को भी दाना पानी देना , सभी बच्चों को यह समझाया गया कि पशु पक्षी भी पर्यावरण के हितेषी हैं अतः उनकी सेवा करना भी पर्यावरण की सेवा करना है। कल जलवायु परिवर्तन के ऊपर प्रसिद्ध जल विशेषज्ञ सुधींद्र मोहन शर्मा का व्याख्यान होगा।
*ब्रह्माकुमारीज इंदौर द्वारा पर्यावरण दिवस व बाल विकास केंप का किया गया आयोजन ,पशु-पक्षी की सेवा करना भी पर्यावरण की सेवा करना है*
शुक्रवार, 9 जून 2023
Edit
*ब्रह्माकुमारीज इंदौर द्वारा पर्यावरण दिवस व बाल विकास केंप का किया गया आयोजन ,पशु-पक्षी की सेवा करना भी पर्यावरण की सेवा करना है*
इंदौर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के जोनल मुख्यालय ओम शांति भवन,न्यू पलासिया ,इंदौर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों के 7 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया| इस अवसर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ आरती बहन जी ने कहा कि पर्यावरण हमारे मनुष्य जगत के लिए बहुत ही आवश्यक है।पर्यावरण की रक्षा हम करेंगे अगर अपने बचपन से ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझेंगे तो उसका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा ।
इस अवसर पर सभी बच्चों को पेड़ पौधे दिए गए और सभी से कहा गया कि यह अपने अपने घर में लगाना और प्रतिदिन इसको पानी देना और चिड़ियों को भी दाना पानी देना , सभी बच्चों को यह समझाया गया कि पशु पक्षी भी पर्यावरण के हितेषी हैं अतः उनकी सेवा करना भी पर्यावरण की सेवा करना है। कल जलवायु परिवर्तन के ऊपर प्रसिद्ध जल विशेषज्ञ सुधींद्र मोहन शर्मा का व्याख्यान होगा।
Previous article
Next article