जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर  कार्यक्रम का भव्य आयोजन



पांडुका

 जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका , जिला-गरियाबंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रेस विज्ञप्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें आसपास के विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षक, सरपंच, संवाददाता नवभारत, पत्रिका, नई दुनिया एवं गणमान्य अतिथिगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया गया।



तत्पश्चात अतिथिगणों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। छात्रों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। छात्र निखिल तारक कक्षा ग्यारहवीं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। छात्रा कामना सोनवानी कक्षा ग्यारहवीं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्कूल शिक्षा के उपर अपने विचार अंगे्रजी भाषा में व्यक्त किये। छात्रा साक्षी जायसवाल कक्षा नवमीं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्किल शिक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कुमारी माही कक्षा नवमीं ने गुजराती भाषा में अपने विचार व्यक्त कियें। छात्र मोहेन्द्र कुमार साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उच्च शिक्षा नीति के बदलाव पर अपने वक्तव्य अंग्रेजी भाषा में दिये। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संगीत क्लब की ओर से नई गीत का सृजन कर सामूहित गान प्रस्तुत किया गया। श्री आर.एन. सोन हिन्दी शिक्षक ने पूर्व शिक्षा नीति 10़़़2़3 को बदलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 5़3़3़4 के सूत्र को अपनाया गया है। विद्यार्थियों के लिए विषय चयन में पूर्णता छूट प्रदान की गई है।  कार्यक्रम का संचालन वरिश्ठ शिक्षक श्री यू.के. राठिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर, श्री संतोष कुमार साहू, समन्वयक पाण्डुका, श्री राकेश कुमार साहू संवाददाता नवभारत, सरपंच पाण्डुका श्री दुजेश्वर ठाकुर, डाॅ. सूर्यकांत साहू, चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाण्डुका, श्री ललित कुमार साहू, बीएफओ फारेस्ट, श्री लुमेश कुमार कंवर सरपंच कुरूद, प्राचार्य एवं संमस्त शिक्षकगण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads