आंचलिक खबरें
आँचलिक खबरें
आरंग नगर मे ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
शुक्रवार, 28 जुलाई 2023
Edit
आरंग नगर मे ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
आरंग
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आरंग बैडमिंटन क्लब इंडोर स्टेडियम आरंग में किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर द्वारा उद्बोधन पश्चात टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया गया.
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड का नेतृत्व करेंगे.कार्यक्रम में विकासखंड क्रिडाधिकारी राकेश प्रधान,आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू,आशीष चंद्राकर,सुमित अग्रवाल,राकेश गुप्ता,आरंग बैडमिंटन क्लब के सभी सदस्य,व्यायाम शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article


