मिशन चन्द्रयान विज्ञान प्रदर्शनी 2023 में पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे सृजन सोनकर विद्या मंदिर के विद्यार्थी
मिशन चन्द्रयान विज्ञान प्रदर्शनी 2023 में पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे सृजन सोनकर विद्या मंदिर के विद्यार्थी
आरंग
स्थानीय अरुंधति देवी शा उत्कृष्ट अंग्रेजी मा.विद्यालय आरंग में मिशन चन्द्रयान विज्ञान प्रदर्शनी 2023का आयोजन किया गया इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया जिसमें जलवायु परिवर्तन व भारतीय अर्थव्यवस्था पर पोस्टर, नारी सुरक्षा,साइबर अपराध पर पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन व ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोत , उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी पर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें हर विधा में लगभग 30 -30 बच्चों ने हिस्सा लिया ।
जिसमें जलवायु परिवर्तन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कु.हेमाराय प्रथम व मॉडल में प्रतियोगिता में चि. हर्ष कुमार पटेल व विभव साहू प्रथम स्थान पर रहे ।जिन्हें मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग,जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी,आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य सहित उपस्थित अतिथियों के द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर, सह सचिव श्री सियाराम सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा,कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक चेतन सिंह चौहान, गुपेश कुमार साहू सहित समस्त गुरुजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।







