211वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, थनौद के द्वारा ग्राम कठिया के शासकीय हाई स्कुल प्रांगण मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम
211वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, थनौद के द्वारा ग्राम कठिया के शासकीय हाई स्कुल प्रांगण मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम
थनौद (नया रायपुर)
211वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, थनौद के द्वारा श्री संजीव रंजन, कमाण्डेंट 211 के दिशा निर्देशानुसार कठिया ग्राम के शासकीय हाई स्कुल प्रांगण मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियो को पर्यावरण के महत्व को समझाना तथा उनके संरक्षण हेतु जागरूकता पैदा करना था । कार्यक्रम मे सभी विद्यार्थियो में उत्साहपुर्ण भाग लिया । इसी के अंर्तगत विद्यालय परिसर मे विभिन्न प्रजाति के लगभग 100 पौधो को लगाया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकगण तथा विद्यार्थियो पुर्ण मनोयोग से शामिल हुये ।
कार्यक्रम में उपस्थित देश के भविष्य प्यारे बच्चो ने वृक्ष से होने वाले फायदे के बारे में बताया और साथ ही मे पौधो को संरक्षण करने के महत्व को सबके समक्ष रखा । श्री काजी इरफान जिलानी, द्वितीय कमान अधिकारी, 211 वाहिनी मे बच्चो के साथ अपने अनुभवों को साझा कर उनको भावी जीवन के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में कठिया ग्राम के सरपंच तथा शासकीय हाई स्कुल कठिया 2 के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और उपस्थित बच्चो को अच्छे पर्यावरण के होने से जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख किया । प्रचार्य महोदय द्वारा 211 वाहिनी के दल का विशेष आभार व्यक्त किया गया की वो विद्यार्थियो के उत्साहवर्धन हेतु स्कुल परिसर में आये और बच्चो के साथ वृक्षारोपण कर गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम मे श्री काज़ी इरफान जिलानी, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री नीरज कुमार उप कमांडेन्ट, सुबेदार मेजर संजीव कुमार भोई, कठिया ग्राम के सरपंच श्री रघुनंदन यादव, शासकीय हाई स्कुल कठिया के प्राचार्य श्री ईश्वर राम साहु तथा अन्य शिक्षकगणो ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की।

