*ये केंसी अन्धभक्ति ये केंसा अंधविश्वास लुटा दिए 40 लाख* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ये केंसी अन्धभक्ति ये केंसा अंधविश्वास लुटा दिए 40 लाख*

 *ये केंसी अन्धभक्ति ये केंसा अंधविश्वास लुटा दिए 40 लाख*


आरोपी 

*बड़ा सवाल क्या छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी जन जागरूकता के क्षेत्र में अब तक विफल रहीं जिम्मेदारियां*

    सुरेन्द्र जैन /धरसींवा (रायपुर)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने पड़ोसी राज्य के  एक ऐंसे चतुर चालाक ढोंगी व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है जिसकी अन्धभक्ति ओर पर अंधविश्वास कर रायपुर के एक व्यक्ति ने अपने खून पसीने की कमाई के 40 लाख रुपये बीते 4 सालों में लुटा दिए इस घटना से एक बड़ा सवाल यह भी उठना लाजमी है कि क्या पृथक छत्तीसगढ़ बनने के करीब ढाई दशक बाद भी जन जागरूकता के क्षेत्र में जिम्मेदारों की जिम्मेदारियाँ अब तक नाकाम रही हैं।


*इस तरह अन्धभक्ति व अंधविश्वास में लुटे लेखराम*

   दुनिया कहाँ से कहाँ पहुच चुकी बाबजूद इसके जागरूकता के अभाव में चतुर चालक ढोंगी तांत्रिको के चक्रव्यूह में लोग फंसकर लूटते जा रहे हैं आखिर ये अंधविश्वास ओर अन्धभक्ति नहीं तो ओर क्या है

   जानकारी के मुताबिक  पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाईं कि नीमगांव  नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग 4 साल पहले रायपुर में ही हुई थी, आरोपी ने अपना परिचय, तांत्रिक के रूप में कराया था... शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा.. घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र मंत्र से ठीक करने दावा करता था..!

धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा.. फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कहकर प्रार्थी को डरा  डराकर पैसे मांगता रहा..! यहां तक की अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का  मोबाइल लगेगा उसे हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल भी लिए.. एक बार टी व्ही फाइनेंस करवाया.. ! सोने चांदी के गहने मांगे..!  प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपए अपने अकाउंट से तथा दोस्तो परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपी के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा..! इस तरह से पिछले चार सालो में आरोपी ने तकरीबन 40 लाख रुपय उससे लूट लिए..! जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ सौ कॉल कर उसे परेशान करता !

 *पूरा परिवार एक्सीडेंट में खत्म हो जाएगा बोला ठोंगी तब खुली आंखें*

बीते 4 सालों में अन्धभक्ति व अंधविश्वास के चलते 40 लाख लुटा बैठे रायपुर पुरानी बस्ती  निवासी लेखराम साहू की आंखे तब खुली जब ठोंगी तांत्रिक ने उनसे कहा कि तुम्हारा पूरा परिवार एक्सीडेंट में खत्म हो जाएगा यह कहते हुए जब आरोपी ठोंगी तांत्रिक ने ओर रुपये मांगे तब उन्होंने पुलिस की शरण ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूरे परिवार का रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर , अनुष्ठान करने 15 लाख रूपये की मांग ओर की  तब परेशान हो कर प्रार्थी ने ठोंगी तांत्रिक ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, जिस पर थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 297/23, धारा420,508 भादवि के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

  इसी बीच आरोपी पैसे लेने और अन्य जजमानों से मिलने रायपुर आया हुआ था.. वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर ,पुरानी बस्ती पुलिस ने बिना देरी किए, थानाप्रभारी मुकेश सिंह और टीम ने उसे फाफाडीह के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.. !

पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया की वह तंत्र मंत्र के नाम पर प्रार्थी से रकम वसूले है.. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का  मोबाइल  भी जप्त किया है जिसको अनुष्ठान के समय तोड़ने के नाम पर आरोपी ने प्रार्थी से लिया था

आरोपी के कब्जे से पोथी  तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जप्त किया है..! आरोपी ने बताया है की रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है..!

आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है..!

गिरफ्तार आरोपी 

ब्रम्ह दत्त इंगले पिता सुरेश इंगले, 30 वर्ष, नीमगांव ,नासिक ,महाराष्ट्र

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads