पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित व्ययसायी का किया सम्मान
पूर्व मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित व्ययसायी का किया सम्मान
अभनपुर /गोबरा नवापारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में "संपर्क से समर्थन महाअभियान" चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने पिछले दिनों अभनपुर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रतिष्ठित व्यवसायी धर्म सिंग गुलाटी से उनके निवास में भेंट किया व उनका कुशलक्षेम जाना ,और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर उनसे सार्थक चर्चा कर उनसे समर्थन मांगा । इस दौरान श्री साहू ने बताया कि भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, तब से उन्होंने समाज के सबसे कमजोर तबके को आगे बढ़ाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है । गरीबों का उत्थान करना उनकी प्राथमिकता में है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प की वजह से आज अंतिम पंक्ति के लोगो को लाभ पहुचाने के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं बनाई हैं और प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त करने का काम किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के सफल 9 वर्ष हमें गर्व की अनुभूति कराते हैं । राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ते हुए मोदी जी ने देश के विकास को तीव्र गति प्रदान की है । मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में ही भारत देश, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकता है, इसलिए प्रदेश और देश की मजबूती व तरक्की के लिए भाजपा का साथ दें । इस दौरान श्री साहू ने श्री गुलाटी को अपनी ओर से मोदी मेडल भी प्रदान किया । इस अवसर पर भाजयुमो नेता किशोर देवांगन ,ईश्वरी देवांगन, रजत राजपूत ,वीरेन्द्र साहू,प्रितेश साहू ,भी उपस्थित रहे ।
