*31 जुलाई को भव्य कावड़ यात्रा सिलयारी से सोमनाथ तक*
शनिवार, 29 जुलाई 2023
Edit
*31 जुलाई को भव्य कावड़ यात्रा सिलयारी से सोमनाथ तक*
सिलयारी
हर वर्ष की तरह इस बार बार भी भव्य कावड़ यात्रा *जय भोलेनाथ सेवा समिति* के तत्वाधान से 31 जुलाई को सुबह 5 बजे राधाकृष्ण मंदिर सिलयारी में रुद्राभिषेक के पश्चात भव्य झांकी,डीजे एवं काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस से आ रहे सुप्रसिद्ध कलाकार *शिव की टोली* की मनमोहक प्रस्तुति के साथ प्रारंभ होगी।
समिति के संरक्षक भावेश बघेल ने बताया कि इस कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़ यात्री शामिल होंगे और शिव भक्ति का आनंद लेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि कावड़ियों के लिए तरपोंगी में चाय एवं नाश्ता एवं सोमनाथ मंदिर में भोजन की व्यवस्था रखी गई हैं ।
Previous article
Next article
