*यादव समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया अशोक बजाज से सौजन्य भेंट की*
*यादव समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया अशोक बजाज से सौजन्य भेंट की*
नवापारा (राजिम)
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज अभनपुर परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष घसियाराम यादव एवं युवा इकाई के अध्यक्ष भेदराम यादव के नेतृत्व में विभिन्न पालियों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री बजाज ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के उत्थान के लिए परिक्षेत्र स्तर पर किये जा रहे प्रयासों व भावी योजनाओं की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से घसियाराम यादव कयाबांधा, मनहोरी यादव बेंद्री, प्रेमलाल यादव सातपारा, होरी लाल यादव टेकारी, दिनेश यादव सारखी, कृष्णा यादव टेकारी, मोहन यादव डोंगीतराई, चंदू यादव भोथीडीह, हरि यादव पाहन्दा, भेदराम यादव गोतियारडीह, कपिल यादव पोंड़, भुवन यादव बंजारी, रामा यादव तेंदुआ, चैतराम यादव डोंगीतराई, डेरहा यादव पटेवा, दिलीप यादव पटेवा एवं भरत यादव ग्राम क़ुर्रू शामिल थे।
