भाजपा ने दिया धरना, किया मंत्री कार्यालय का घेराव, फुका पुतला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा ने दिया धरना, किया मंत्री कार्यालय का घेराव, फुका पुतला

 भाजपा ने दिया धरना, किया मंत्री कार्यालय का घेराव, फुका पुतला



आरंग

 भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा द्वारा स्थानीय मुद्दों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आरंग नगर के पुराना मंडी परिसर में दिया गया। तत्पश्चात भाजपा द्वारा मंत्री कार्यालय का घेराव करते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे लोगो की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार एवं मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया का पुतला फंुंका। साथ ही महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम 15 बिन्दू के स्थानीय मुद्दों का मांग पत्र द्वारा तहसीलदार सौंपा।



भाजपा आरंग विधानसभा द्वारा आयोजित धरना कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला प्रभारी अशोक पाण्डे, जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, आरंग विधानसभा प्रभारी अनिल पाण्डे, पूर्व विधायक संजय ढीढी, जिला महामंत्री द्वय श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा वेदराम मनहरे, प्रदेश मिडीया प्रभारी महिला मोर्चा डाॅ. किरण बघेल, जिला अध्यक्ष अ.जा. मोर्चा चंद्रकुमार पाटिल, वरिष्ठ पार्षद धु्रवकुमार मिर्धा, उपाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा बरातू राम कुर्रे, महामंत्री अ.जा. मोर्चा अशोक बंजारे, सांसद प्रतिनिधि जनपद बेदराम खुंटे ने संबोधित किया।



 सभी ने एक स्वर में छत्तीसगढ़ के कुशासन खासकर आरंग विधानसभा में हो रहे विभिन्न मुद्दो जिनमें मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया द्वारा एवं डहरिया के परिवार व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग, कृषि पंप हेतु स्थायी कनेक्शन, विद्युत कटौती, क्षेत्र में जर्जर एवं अपूर्ण सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण, खाद्यान्न योजना के तहत अतिरिक्त मिलने वाले 5 किलो चांवल का गबन, जल जीवन मिशन की अपूर्णता, गुणवत्ता विहीन वर्मी कम्पोस्ट खरीदने की अनिवार्यता एवं पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्धता, लचर कानून व्यवस्था जिसमें अवैध शराब बिक्री, अवैध मुरम, रेत उत्खनन व भण्डारण, जुआ, सट्टा जिसे प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, शासकीय कार्यालय में अधिकारियों की मनमानी, प्रधानमंत्री आवास में भेदभाव, लंबित किश्त की राशि जारी करने, भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यव्हार, रोका-छेका अभियान, आरंग गौरव पथ निर्माण, आरंग नगर के विभिन्न तालाबों के सौंदर्यीकरण मंे भ्रष्टाचार, आरंग नगर पालिका में सुव्यवस्थित सब्जी बाजार एवं जनपद पंचायत में ठेका पद्धति से हो रहे मनरेगा कार्य के साथ ही क्षेत्र में अराजक एवं तानाशाही माहौल पर जमकर निशाना साधा।



भाजपा द्वारा किए गए मंत्री कार्यालय के घेराव में भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर सारे बेरिकेट्स तोड़कर मंत्री कार्यालय तक पहुंचे वहां भाजपा का झण्डा लगाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर भाजपा आरंग विधानसभा के प्रदेश, जिला, मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली, कृष्ण कुमार वर्मा, नंदकुमार साहू एवं महामंत्री देवनाथ साहूू, चम्मन साहू, नमीत यादव, विश्वदीपक बघेल, पीलाराम निषाद, गजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता इस प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads