स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजिम में हुई एनसीसी कैडेट्स की भर्ती
स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजिम में हुई एनसीसी कैडेट्स की भर्ती
राजिम
नगर के प्रतिष्ठित शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार एन सी सी विभाग के लिए एन सी सी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
भर्ती प्रक्रिया के निष्पादन हेतु 27 सीजी बटालियन रायपुर से आएँ जवानों द्वारा छात्रों का शारीरिक मापदंडों के अनुसार परीक्षण एवं नामांकन किया जा रहा। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने बताया कि नगर के एक मात्र इस विद्यालय में ही एनसीसी विगत 36 वर्षो से संचालित है जो कि छात्रों के लिए राष्ट्र सेवा, सशस्त्र बलों के क्षेत्र में आर्कषण का प्रमुख केन्द्र रहा है। राष्ट्रीय कैडेट कोर प्रमुख रूप से देश प्रेम एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। देश के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए संगठित प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री शर्मा ने बताया कि शाला के एनसीसी विभाग में फर्स्ट ईयर तथा सेंकड ईयर मिला कर कुल सौ सीटें हैं । गत वर्ष विद्यालय का उन्नयन स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में हुआ जिससे हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ बालिकाओं का प्रवेश भी हुआ है। तदनुरूप इच्छुक बालिकाओं का भी एनसीसी में प्रवेश प्रारंभ किया जा रहा जिसमें नवप्रवेशी बालिकाएँ दुगुने जोश और उत्साह के साथ एनसीसी प्रवेश की भर्ती प्रक्रिया की कसौटियों को पार करती नज़र आ रहीं।
बटालियन से आऐ जवानों द्धारा कैडेट्स को एन सी सी के फायदे एवं भविष्य में सेना सुरक्षाबलों में शामिल होने के संभावनाओं बताकर छात्रों के के मनोबल को बढ़ाकर छात्रों प्रोत्साहित किया। बटालियन के अफसरों द्वारा विभिन्न स्तरों फिजिकल फिटनेस, दौड़, मेडिकल टेस्ट आदि पर जाँच की गयी। चयनित कैडेट्स का नामांकन पश्चात् प्रति सप्ताह परेड प्रारंभ होगा।





