*डिस्पैच आर्डर ऑनलाइन को ऑफलाइन करके किया गया कोयला घोटाला _नवीन मार्कंडेय*
*डिस्पैच आर्डर ऑनलाइन को ऑफलाइन करके किया गया कोयला घोटाला _नवीन मार्कंडेय*
आरंग
पूर्व विधायक भाजपा आरंग नवीन मार्कंडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तत्कालीन हमारी भाजपा सरकार ने कोयला परिवहन को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम DO डिस्पैच आर्डर को ऑनलाइन किया था परंतु भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने इस सिस्टम को 2003 के पुरातन व्यवस्था पर आधारित बना दिया और ₹25 प्रति टन का गोलमाल करके लगभग 540 करोड़ से अधिक की राशि का घोटाला किया उक्त बातें ईडी की चार्ट सीट में उल्लेखित है ऑनलाइन से ऑफलाइन इस सिस्टम को करने वाले अधिकारी 7 महीने से आज जेल में है और धीरे-धीरे जांच का दायरा बढ़ रहा है तो अपराधी कानून की गिरफ्त में आ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटने वाले खनिज संपदा पर बुरी नियत रखने वाले सरकार को जनता सबक सिखाएगी
