प्रशिक्षण केंद्र के चौकीदार राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को चार माह से वेतन नहीं मिला,परिवार के लिए राशन जुटाने के लिए कर्ज लिये,आखिर कब तक , कौन हैं जिम्मेदार, राशन के लिए आखिर कर्ज कब तक...??? - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रशिक्षण केंद्र के चौकीदार राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को चार माह से वेतन नहीं मिला,परिवार के लिए राशन जुटाने के लिए कर्ज लिये,आखिर कब तक , कौन हैं जिम्मेदार, राशन के लिए आखिर कर्ज कब तक...???

  प्रशिक्षण केंद्र के चौकीदार राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को  चार माह से वेतन नहीं मिला,परिवार के लिए राशन जुटाने के लिए कर्ज लिये,आखिर कब तक , कौन हैं जिम्मेदार, राशन के लिए आखिर कर्ज कब तक...??? 



रायपुर

शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र, टिकरापारा रायपुर मे चौकीदार के पद पर विगत 17 वर्षो से कार्यरत राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को महज चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है औऱ राशन  के लिए दुकानों मे कर्ज से लद गये हैं जो अब परिवार के भरण पोषण मे दिग्गते आ रहा हैं । वही  पीड़ित तिवारी कि आखिर जिम्मेदार अधिकारीयों द्वारा सुध क्यों नहीं लिया जा रहा, कर्मचारियों अधिकारीयों को माह पश्चात वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन मे उतर आते हैं पर पीड़ित तिवारी को महज चार माह से वेतन नहीं मिलने पर, आखिर ऐसे पद पर कार्यरत कर्मचारी कि क्या स्थिति हो सकता हैं...?वही पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस संबंध में  रायपुर ग्रामीण के विधायक  से मुलाकात कर अपने पीड़ा बताया जिस पर विधायक जी ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ शासन, इंद्रावती भवन, नया रायपुर को पीड़ित को भुगतान करने 2 जून 2023 को पत्र लिखा है, लेकिन आज तक उसे 4 माह का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। साथ ही पीड़ित द्वारा छग उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के निवास मे अपनी पीड़ा सुनाया जिस पर  अपर मुख्य सचिव छग शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय को पत्र लिखकर तत्काल समस्या का निराकरण करते  पीड़ित को वेतन भुगतान सम्बन्धित पत्र जारी किया गया। ऐसे आखिर इस पीड़ित कर्मचारी को जिम्मेदार अधिकारी द्वारा वेतन कब प्राप्त कराएगा,जो इनकी आप बीती पर मरहम लग सके...???

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads