भाजपा स्थानीय मुद्दों को लेकर विधायक कार्यालय घेरेगी-राकेश यादव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा स्थानीय मुद्दों को लेकर विधायक कार्यालय घेरेगी-राकेश यादव

 भाजपा स्थानीय मुद्दों को लेकर विधायक कार्यालय घेरेगी-राकेश  यादव



धरसींवा 

जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव एव मंडल अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार वर्मा ने जानकारी दिया है कि प्रदेश भजापा के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो द्वारा  स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायको के कार्यालय घेराव कार्यक्रम रखा गया है 

जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने बताया कि इसी क्रम में धरसीवां विधायक कार्यलय के घेराव के लिए स्थानीय विधायक अनिता शर्मा के कार्यक्रम वाले ग्राम  सांकरा में भाजपा द्वारा सभा आयोजित किया जाएगा जिसमें विधायक और सत्ता के द्वारा किये गए वादा खिलाफी के साथ साथ स्थानीय समस्याओं और शासकीय कार्यलयो में कांग्रेस वालो को संरक्षण और अधिकारियों की मनमानी सहित जन समुदाय को विभिन्न तरीकों से असुविधाजनक प्रशासन देने तथा शासकीय सुविधाओं में सत्ता द्वारा मनमानी के विरोध एव स्थानीय लोगो को कांग्रेस सरकार द्वारा जो परेशानी हो रहा है जैसे अवैध शराब बिक्री, नोकरी में मनमानी, बिजली बिल में मनमानी, पुलिस प्रशासन द्वारा पक्षपात, तहसील कार्यालय में लूट, गांव गली सड़को का बदहाल, जल जीवन मिशन योजना में भारी भरस्टाचार, युवा क्लब और गौठान के माध्यम भरस्टाचार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाभ बाकी युवाओं और महिला बुजुर्गों के साथ छलावा का काम कर रही है साथ ही स्थनीय विधायक संरक्षक बनकर जगह जगह अवैध शराब बिक्री सत्ता ,कबाड़ीयो,कोचियों ,अवैध खनन-परिवहन,उद्योगों द्वारा किया जा रहे मनमानी के खिलाफ साथ ही ग्राम सँकरा जहाँ उनका कार्ययल है वही छोटी बच्चों के साथ दुष्कर्म हुवा उनके कार्यालय के सामने आए दिन दुर्घटना हो रहे है पूरा गांव गन्धगी से पटा हुवा है शमशान घाट बिक गया ऐसे में क्षेत्र के अन्य स्थानों की स्थिति और क्या होगा कल्पना कर सकते है।

इन्ही सब असफलता और मनमानी भरस्टाचार को लेकर भाजपा आम जनता के साथ धरना प्रदर्शन कर विधायक कार्यलय का घेराव किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads