अभनपुर --वृक्षारोपण कर किया निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण
अभनपुर --वृक्षारोपण कर किया निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण
अभनपुर
स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम एवं कन्या शाला अभनपुर में विधायक धनेन्द्र साहू ने 142 छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने वाले एवं बालिकाओं को सुगम सुविधा प्रदान करने वाली निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले बेटियों को सायकल का वितरण किया गया भारी बारिश के बावजूद विधायक ने पूरे समय बच्चों के साथ वार्तालाप किया एवं उनके साथ में बैठक बातचीत किए एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दिए । विधायक के हाथों विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किए है उन्हें प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
प्रकृति की रक्षा का संदेश देते हुए सभी सम्मानीय अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में रेवती यादव अध्यक्ष एसएमडीसी ,उत्रसेन गहिरवारे पार्षद अभनपुर,बलविन्दर गांधी पार्षद,पार्थ वैष्णव पार्षद, एसएमडीसी सदस्य रानु राठी ,बीरेन्द्र प्रताप सिन्हा,रिज़वान भाटी, मनीसेन गहिरवारे ,डोमेन्द्र साहू,शशि शर्मा,आशीष गुप्ता,तूलेंश साहू कार्यकम संचालन हेमन्त कुमार साहू,दिलीप पांडेय,चरणीत कौर, जया सिंह ने किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नाज़िमा ऐजाज समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ़ उपस्थित रहे ।

