आरंग -पूर्व पार्षद सईद रजा ने किया स्कूल बैग का वितरण
आरंग -पूर्व पार्षद सईद रजा ने किया स्कूल बैग का वितरण
आरंग
नगर के सबसे पुराने ऐतिहासिक स्कूल शासकीय प्रायमरी शाला सदर रोड आरंग में स्लम बस्ती देवराज मोहल्ले के बच्चे एवम बीपीएल विद्यार्थियों को क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन डॉ शिव कुमार डहरिया के कार्यकाल के सफलता पूर्वक साढ़े चार वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में पूर्व पार्षद मोहम्मद सईद रजा चौहान ने विगत वर्षानुसार अपने सौजन्य से प्रभावित बच्चों को 30 स्कूल बैग का वितरण किया गया ,
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन एवम पूर्व सीईओ कवि महोदय अशोक तिवारी ने बच्चों से संवाद करते हुए अपनी शुभकामनाएं देते हुवे खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया वही सईद रजा चौहान ने कहा की उन्हें विशेष आवश्यकता वाले बच्चो को आगे बढ़ता देखना बहुत भाता है। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख जया वर्मा,शिक्षक गण अरविंद कुमार वैष्णव , सोनल मिश्रा, केसरी ढिढी, पवन कुमार साहू एवं रोशनी प्रधान सहित मध्यान भोजन स्व सहायता समूह की भी उपस्थिति रही ।


