*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन*
*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन*
आरंग
स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आरंग के प्रतिभावान विद्यार्थी चि. युवराज कुम्भकार पिता श्री बसंत कुम्भकार का चयन नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर तथा चि. जयंत कुमार बंजारे पिता श्री मंगलचंद बंजारे का चयन नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के लिये हुआ है।
ज्ञात हो कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसुचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों मे कक्षा 9 वीं शिक्षा सत्र 2023-24 मे प्रवेश हेतु दिनांक 25.06.2023 को सम्पूर्ण छत्तीसगढ प्रदेश मे परीक्षा अयोजित किया गया था । इन शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को 9वीं से 12 वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। इन विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
बच्चों के इस उपलब्धि पर विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर,अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सह सचिव श्री सियाराम सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ,प्रधान पाठक श्रीमती भारती वर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
