27 सीजी बटालियन एनसीसी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, "पुनीत सागर अभियान" के अंतर्गत चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

27 सीजी बटालियन एनसीसी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, "पुनीत सागर अभियान" के अंतर्गत चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

 27 सीजी बटालियन एनसीसी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, "पुनीत सागर अभियान" के अंतर्गत चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश



राजिम

  27 सीजी बटालियन एनसीसी विभाग के सी ओ कर्नल सौरव कुमार एवं ऐडम आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल  प्रदीप नायर के दिशा निर्देशन में नगर क्षेत्र के महाविद्यालय एवं विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में पुनीत सागर अभियान चलाया गया।








 जिसमें एनसीसी कैडेटों व विद्यालयीन छात्रों द्वारा स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं सिंगला युस्ड प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा जल संरक्षण, नदी की स्वच्छता व सुरक्षा तथा पानी के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने एवं जल की बचत पर जनजागरण के उद्देश्य से रैली निकालकर संदेश दिया गया एवं इसी परिपेक्ष्य में त्रिवेणी तट पर नदी एवं राजीवलोचन मंदिर के गार्डन तथा आसपास ,वी आई पी रोड तथा महोत्सव स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनसीसी के कैडेटों एवं छात्रों ने नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश देकर संकल्प लिया कि अपने आसपास घर मुहल्ला नगर व क्षेत्र तथा नदी तालाबों को स्वच्छ रखेंगें। उपरोक्त जानकारी देते हुए सेजेस राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में व शासकीय राजीवलोचन महाविद्यालय राजिम के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा , तथा शासकीय हरिहर आदर्श विद्यालय नवापारा के एनसीसी आफिसर तोष कुमार ध्रुव 

और स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजिम के एनसीसी ऑफिसर सागर शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम संचालित हुआ।इस अवसर मुख्य रूप से 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टि . कर्नल प्रदीप कुमार एवं एक जेसीओ ,चार एनसीओ तथा पर्यटन अधिकारी डाँ.अनुराधा दुबे एवं अन्य नोडल अधिकारीगण मौजुद रहे । सम्पूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी 27 छ.ग.बटालियन एन .सी .सी . रायपुर के द्वारा सेठ फूलचंद अग्रवाल महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन विजय सिंह राजपुत को सौपा गया जिसको उन्होंने  पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन किया।

इस कार्यक्रम मे 80 से ज्यादा कैडेट्स ने भाग लिया जिसमे सहयोगी कैडेट्स के रूप मे सिनियर अंडर ऑफिसर जागेश्वर साहू एवं अंडर ऑफिसर सागरिका सेन का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम मे सर्वप्रथम स्वच्छता का महत्व बताया गया जिसके पश्चात् NCC कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई  जिसमे त्रिवेणी संगम के आसपास के दुकानो मे जाकर लोगो को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया तथा रोक लगाने की अपिल कि गयी। इस अवसर पर कैडेट्स ने ट्रैवल फॉर लाइफ प्लेज तथा मेरी माटी मेरा देश पर शपथ लिया गया । एवं त्रिवेणी संगम के किनारे साफ सफाई किया गया जिसमे 80 से अधिक कैडेट्स ने भाग लेकर लोगो को जागरुक किया । इस कार्यक्रम की नगरवासियों ने भूरी - भूरी प्रसंशा किये इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टि . कर्नल प्रदीप कुमार एवं पर्यटन अधिकारी डाँ . अनुराधा दुबे ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचने एवं पेपर बैग , कपडे से बने बैग के उपयोग को लेकर युवा कैडेट्स को जागरूक किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads