*छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार डॉक्टर ,नर्स ,स्वास्थ्य संयोजको और स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन महाआंदोलन 21 अगस्त से* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार डॉक्टर ,नर्स ,स्वास्थ्य संयोजको और स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन महाआंदोलन 21 अगस्त से*

 *छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार  डॉक्टर ,नर्स ,स्वास्थ्य संयोजको  और स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन महाआंदोलन 21 अगस्त से*



अभनपुर 

*छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के द्वारा 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन जिला स्तरीय हड़ताल का आगाज कर दिया है | राज्य के इतिहास में पहली बार प्रदेश भर के डॉक्टर ,नर्स ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के साथ हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे है| स्वास्थ्य फेडरेशन द्वारा 5 सूत्रीय मांग द्वारा जिसमे स्वास्थ्य विभाग के एएनएम/एमपीडब्ल्यू, नर्सिंग सवर्ग कर्मचारियों कि वेतन विसंगति,चिकित्सकों के लंबित वेतनमान ,भत्ते एवं स्टाइपेंड, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विशेष कोरोना भत्ता साथ ही चिकित्सालयों में डॉक्टरों एवं नर्सो के साथ हिंसा शामिल है | ज्ञात हो कि स्वास्थ्य  विभाग के 12 बड़े संगठन सिडा ,JUDA ,JDA , ,FMG, UDFA ,डॉक्टर एसोसिएशन ,डेंटल सर्जन ,छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन  ,परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ , एनएचएम संघ , एवं छत्तीसगढ़ शास.वाहन चालक संघ शामिल हो रहे है | स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारी डॉ इकबाल हुसैन व टार्जन गुप्ता जी ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एकमंच पर एकजुट हुए है और पहली बार ग्रामीण क्षेत्रो के उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सेवाएं बाधित हो रही है ,शासकीय चिकित्सालयों ,स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी के साथ पोस्टमार्टम ,एमएलसी ,जैसे अत्यावश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजो को  मिलने वाली नर्सिंग सेवा भी नर्सिंग कैडर के हड़ताल से प्रभावित होगा  | ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के हड़ताल से टीकाकरण ,प्रसव सेवाएं ,मिशन इंद्रधनुष और शिशु संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रभावित होगा | इसका कारण राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार है बता दे कि राज्य के चिकित्सक ,नर्स ,स्वास्थ्य संयोजको  द्वारा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में सरकार का  साथ बिना किसी विरोध के दिया , एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से  किया उसके बाद भी लंबित मांगे एवं घोषणाओं पर भी अमल नही लाया गया | लंबे समय  से सरकार स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य संयोजको  ,नर्सिंग संवर्ग एवं चिकित्सको ,की मांगों की उपेक्षा  कर रही है|  फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल में  टार्जन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ  ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर मिथलेश पाल के नेतृत्व में सभी संवर्ग से 500 लोग शामिल हो रहे है|

उपरोक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी फलेश्वर साहू जी ने दी है|

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads