राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं, ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम मे भी होंगी शामिल,ये रहेगा कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं, ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम मे भी होंगी शामिल,ये रहेगा कार्यक्रम

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं, ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम मे भी होंगी शामिल,ये रहेगा कार्यक्रम



 रायपुर

 मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। अपने इस पहले दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के बलौदाबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे महंत घासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां से रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads