राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र को सक्रिय करने हुई बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र को सक्रिय करने हुई बैठक

 राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र को सक्रिय करने हुई बैठक 



आरंग

  जिला मानस संघ के राजा मोरध्वज नगरी मानस शक्ति केंद्र का बैठक राय देवता मंदिर परिसर बैहार में आहुत किया गया। जिसमें  उपस्थित सदस्यों द्वारा राजा मोरध्वज नगरी शक्ति केंद्र को शीघ्र ही गति देने पर चर्चा परिचर्चा की गई। साथ ही आरंग शक्ति केंद्र को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक मानस मंडली को जोड़ने संबंधी रूप रेखा तैयार किया गया‌। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र को सक्रिय करने अपना अपना  विचार रखे।



इस अवसर पर संरक्षक - पुरानिक हिरवानी संयोजक डॉक्टर सीताराम यादव अध्यक्ष अजय कुमार साहू उपाध्यक्ष धनेश कुमार साहू बिरबिरा सचिव लालाराम निषाद पारागांव कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू लखोली, प्रमुख सलाहकार हीरालाल साहू ,अशोक साहू,मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल, कार्यकारिणी सदस्य अवध विश्वकर्मा,  कार्यकारिणी सदस्य- परमानंद जलक्षत्री  भुवन लाल साहू डोमन सिंह ध्रुव, याददास मानिकपुरी की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads