यादव ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ का तीज मिलन एवम मनोनयन वितरण पत्र कार्यक्रम संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

यादव ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ का तीज मिलन एवम मनोनयन वितरण पत्र कार्यक्रम संपन्न

 यादव ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ का तीज मिलन एवम मनोनयन वितरण पत्र कार्यक्रम संपन्न 



नवापारा (राजिम)

यादव समाज महिला प्रकोष्ठ का नवापारा नगर के यादव भवन वार्ड क्रमांक 2 खोलीपारा में तीज मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय व जिला के पदाधिकारियो की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम श्री कृष्ण चंद्र भगवान की छायाचित्र पर तिलक वंदन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अन्य  जिलों से पधारे महिला प्रकोष्ठ के अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। महिला प्रकोष्ठ नवापारा नगर अध्यक्ष  श्रीमती झुनेश्वरी यादव ने बताया कि महिलाओं को सक्रिय करने व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने के उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का संचालन यादव ठेठवार समाज पूर्व प्रदेश महासचिव  उमेश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष ललिता यादव , रायपुर राज अध्यक्ष गंगोत्री यादव , महासचिव केसरी यादव , कोषाध्यक्ष ईशु लता यादव  , समाज नवापारा नगर अध्यक्ष मुन्ना यादव , महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष झुनेश्वरी कृति यादव , रायपुर राज अध्यक्ष संतोष यादव , रायपुर राज कोषाध्यक्ष शोभाराम यादव , अध्यक्ष महानगर रायपुर शहर हरिराम यादव , रायपुर राज संरक्षक जीवन यदु , रूसुक यादव , रामनारायण यादव , पवन यादव , रमेश यादव , नगर महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी यादव , शशि यादव , पदमा यादव , कल्याणी यादव ,  धनवंत यादव , रामेश्वरी यादव , दिलीप यादव , हेमलाल यादव , पप्पू यादव , कमल यादव , रमेश यादव , संतोष यादव , गोलू यादव, रामा यादव , सहित नगर के सामाजिकजनों की उपस्थिति रही।

साथ ही उपस्थित सामाजिक पदाधिकारी के द्वारा मुख्य कार्यकारिणी एवं महिला प्रकोष्ठ की बैठक में मनोनयन पत्र भी वितरित किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads