आँचलिक खबरें
आंचलिक खबर
दीनदयाल कालोनी में राजा मोरध्वज की झांकी का हुआ प्रदर्शन
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023
Edit
दीनदयाल कालोनी में राजा मोरध्वज की झांकी का हुआ प्रदर्शन
आरंग
आरंग के दीनदयाल कालोनी दुर्गोत्सव पंडाल में राजा मोरध्वज कथा का झांकी के माध्यम से प्रदर्शन हुआ।जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं राजा मोरध्वज और रानी पद्मावती द्वारा अपने पुत्र ताम्रध्वज को आरा से चीरने के दृश्य देख महिलाएं भाव विभोर हो गए। झांकी का निर्देशन पीपला फाउंडेशन के सदस्य अशोक साहू ने किया।वही झांकी के निर्देशक अशोक साहू ने कहना है
गत वर्ष पीपला फाउंडेशन के संयोजन समस्त नगरवासियों द्वारा महान् दानी राजा महोत्सव का आयोजन से लोगों में राजा मोरध्वज की कथा का प्रचार प्रसार बढ़ने लगा है। इससे नगर की पौराणिक कथा को बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कालोनी वासियों की उपस्थिति रही।
Previous article
Next article