भानसोज फरफौद के 900 विद्यार्थियों ने लिया मतदाता जागरूकता अभियान में भाग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भानसोज फरफौद के 900 विद्यार्थियों ने लिया मतदाता जागरूकता अभियान में भाग

 भानसोज फरफौद के 900 विद्यार्थियों ने लिया मतदाता जागरूकता अभियान में भाग




आरंग

 आरंग क्षेत्र में  स्वीप जागरूकता टीम की गतिशीलता से भानसोज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरफौद के 900 से अधिक विद्यार्थियों ने आगे आने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के संदेश को जागरूकता नारो के साथ प्रदर्शित किया एवं शाला परिवार सहित निष्पक्ष लोकतांत्रिक मतदान की शपथ ली। वही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम आरंग ने कहा की *मतदान ही लोकतंत्र का कर्म कभी न टूटे इसका क्रम* इस अवसर पर ग्राम जरोद एवं कलई में भी ग्रामीणों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप टीम प्रभारी शिक्षक गण महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव ने नुक्कड़ नाटक एवं जोरदार अभिनय के माध्यम से प्रलोभन रहित मतदान का संदेश दिया।







इस अवसर पर सर्वोदय स्कूल से प्राचार्य आर के चंद्राकर, जी के चंद्राकर, एसके सोनी,  एस के यादव, आर यादव, एस एन साहू, आर डी निषाद, जे एल साहू, एसएमसी से दिलीप चंद्राकर,मोहन लाल साहू,हरि गोपाल,नेतराम चंद्राकर,लक्ष्मण साहू,रामाधार चंद्राकर, कामता कुर्रे आदि एवं भानसोज से व्याख्याता गण वंदना एस पाटिल,  विभोर कुमार शर्मा, अंजलि महादेवकर, निशा मिश्रा, एन के यादव, मुरकुटे मेडम,गंगासागर मेडम, एस आर पाटिल, बी एस साहू,, रवि गिलहरे आदि एवं ग्रामीण जन लिलेश्वर लोधी, शैलेंद्र लोधी, कुमार यादव, परदेसी यादव, दिनेश लोधी, विवेकानंद लोधी, रामकुमार लोधी, चिंताराम लोधी, भीखम लोधी नारद लोधी, सुनीता लोधी, शशि लोधी, शांति कोसले आदि की उपस्थिति रही ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads