कौन हैं विष्णु देव साय जिन्हें BJP ने बनाया छत्तीसगढ़ का नया सीएम, कैसा रहा है राजनीतिक सफर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कौन हैं विष्णु देव साय जिन्हें BJP ने बनाया छत्तीसगढ़ का नया सीएम, कैसा रहा है राजनीतिक सफर

कौन हैं विष्णु देव साय जिन्हें BJP ने बनाया छत्तीसगढ़ का नया सीएम, कैसा रहा है राजनीतिक सफर



रायपुर 

 छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर आ रहा है कि बीजेपी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय के नाम का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ के होने वाले नए सीएम विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव में हुआ था.

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से आते हैं और एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं. 

किसान से राजनेता बने  विष्णु देव साय भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं. वह रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपको बताते चलें, छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और विष्णुदेव राय भी इसी समुदाय से हैं. अजित जोगी के बाद इस समुदाय से छत्तीसगढ़ में अब तक कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बना था.

संघ के करीबी नेताओं में होती है गिनती

विष्णुदेव साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है. साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने वाले विष्णुदेव साय को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का करीबी भी बताया जाता है. आपको बताते चलें, विष्णुदेव साय साल 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया था

विष्णुदेव साय का राजनीतिक करियर

किसान परिवार से संबंध रखने वाले विष्णुदेव साय ने 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. 1990 में वह निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे. इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे. इसके बाद 1999 में वे 13वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए. इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने.

इसके बाद 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने. इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया. वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे. पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया. इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया. विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads