श्रीरामलला दर्शन योजना से राम के ननिहाल वाले निहाल होंगे - अशोक बजाज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्रीरामलला दर्शन योजना से राम के ननिहाल वाले निहाल होंगे - अशोक बजाज

 श्रीरामलला दर्शन योजना से राम के ननिहाल वाले निहाल होंगे - अशोक बजाज




विष्णुदेव साय सरकार लगातार ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाकर आगे बढ़ रही


अभनपुर

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत किया है। इस योजना से राम के ननिहाल वाले निहाल होंगे। श्री बजाज ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाकर आगे बढ़ रही है, श्री रामलला दर्शन योजना का यह निर्णय भी भाजपा के संकल्पों पर क्रियान्वयन का सूचक है। श्री बजाज ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या धाम में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराकर अपने वास्तविक चरित्र को उजागर कर दिया है। यूँ भी श्री राम जन्मभूमि के मामले में कांग्रेस का रवैया सदैव हिन्दुत्व और सनातन विरोधी रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस धीरे-धीरे देश की मुख्य धारा से कटती जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads