*देशभक्ति गीतों से गुलजार, एक शाम देश के नाम,आदर्श विद्यालय ने बिखेरा जलवा, आत्मानंद ने बटोरी तालियां* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*देशभक्ति गीतों से गुलजार, एक शाम देश के नाम,आदर्श विद्यालय ने बिखेरा जलवा, आत्मानंद ने बटोरी तालियां*

 *देशभक्ति गीतों से गुलजार, एक शाम देश के नाम,आदर्श विद्यालय ने बिखेरा जलवा, आत्मानंद ने बटोरी तालियां*

 


तेजस्वी /छुरा 

 राष्ट्रीय कला मंच एवं नगरवासियों के तत्वाधान में नगर के हृदयस्थल शीतला मंदिर प्रांगण छुरा में *एक शाम देश के नाम* कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक महासमुंद विराजमान थे। अध्यक्षता शिशुपाल सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद ने की। मुख्य वक्ता अनंत सोनी प्रदेश सहमंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ थे। मां भारती, मां शारदे एवं युगपुरुष विवेकानंद की पूजा अर्चना उपरांत स्वागत नृत्य द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम प्रमुख भिषेक पांडे ने अतिथि सत्कार स्वरूप स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. विमल चोपड़ा ने अयोध्यापति रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की सबको बधाई दी। रामराज्य की संकल्पना को साकार करने हेतु सबको सद्भाव के साथ मिलकर धर्म रक्षा हेतु आगे आने हेतु प्रेरित किया। शिशुपाल सिंह राजपूत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में समरसता की अलख जगाई। अनंत सोनी ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति का जज़्बा भरा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, नृत्य, बारहमासी गीत, छत्तीसगढ़ी की पारंपरिक गीत, देशभक्ति झांकी, प्रहसन की मनमोहक प्रस्तुति हुई। राजस्थानी घूमर नृत्य और अनेकता में एकता का परिचय देता हुआ देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक संपन्नता को रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। शीतला मंदिर प्रांगण, कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों से खचाखच भरा रहा। लोगों ने एक देश के नाम के सभी कार्यक्रमों का बड़े आनंद के साथ लुत्फ उठाया। तालियों की गड़गड़ाहट ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह का मनमोहक संचालन योगविद अर्जुन धनंजय सिन्हा एवं मिथलेश सिन्हा ने किया। समन्वयक त्रिलोक सेन, शिक्षक यादराम साहू, सुदामा प्रसाद लोधी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। आभार प्रदर्शन रंजन यादव जिला संयोजक अभाविप ने किया। कनिष्ठ वर्ग में आदर्श विद्यालय प्रथम, तेजस्वी ग्रुप द्वितीय एवं तिरंगा ग्रुप सिवनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में आत्मानंद विद्यालय प्रथम, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम द्वितीय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। वीर रस के कवि गौरीशंकर कश्यप 'सिरफिरा' ने जाने माने अंदाज में कविता प्रस्तुत किया। शिक्षक वेदप्रकाश निर्मलकर, सुधा शर्मा एवं फिंगेश्वर से आए अमन शर्मा द्वारा देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो प्रदान की गई। मंच संचालक और निर्णायको को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप कुलेश्वर सिन्हा, जिला संयोजक बजरंग दल, मेषनंदन पांडे विभाग अर्चक पुरोहित प्रमुख विहिप, अक्षत तिवारी, शीतल ध्रुव, शंकर सारडा, खेमचंद जैन, से.नि. व्याख्याता के.आर. सिन्हा, सी.आर. सिन्हा, मुरारी राम देवांगन, निखिल कोठारी, यामिनी सिन्हा, ओमप्रकाश निर्मलकर, स्नेहा शर्मा, राहुल सिन्हा, शुभम निषाद, आरू यादव, हनी, रामशरण पुरैना, वरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads